• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home Blog

हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से छीने दो नगर निगम, विधानसभा चुनाव से पहले मिली अहम जीत

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 31, 2026
in Blog
हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस से छीने दो नगर निगम, विधानसभा चुनाव से पहले मिली अहम जीत
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के निकाय चुनाव में बीजेपी ने अहम जीत हासिल की है। चार में से तीन नगर निगम में बीजेपी का कब्जा हो चुका है। कांग्रेस के पास सिर्फ एक नगर निगम है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम के चुनावों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के पास अब सिर्फ पालमपुर नगर निकाय है। भाजपा का कहना है कि यह जनमत संग्रह है और उसके पक्ष में है।

कांग्रेस नेता नरेश चौहान ने कहा कि इन चुनावों में राज्य के लगभग 15 प्रतिशत मतदाता ही भाग लेते हैं। ऐसे में इन चुनावों से पूरे राज्य की जनता का मन टटोलना मुश्किल है। हिमाचल में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव 17 मई को हुए थे और परिणाम रविवार को घोषित किए गए। यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा ने मंडी नगर निगम बरकरार रखा और धर्मशाला तथा सोलन नगर निगम की सत्ता कांग्रेस से छीन ली।

READ ALSO

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhatisgarh News: स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

63 सीटों पर चुनाव

कुल 63 सीट के लिए मतदान हुआ। भाजपा ने 37 और कांग्रेस ने 23 सीट जीती हैं। तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं। मंडी में भाजपा ने शानदार जीत हासिल करते हुए 12 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट गई और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली। सोलन में भाजपा 17 में से 10 सीट जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस छह सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने हासिल की।

धर्मशाला में भी खिला कमल

धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने 11 सीट जीतीं और कांग्रेस के खाते में पांच सीट आईं। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली। कांग्रेस पालमपुर में विजयी रही और 15 में से 11 वार्ड जीतकर उसने नगर निगम पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया, जबकि भाजपा ने चार सीट पर जीत दर्ज की। पालमपुर में सबसे ज्यादा 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद मंडी में 66.78 प्रतिशत, धर्मशाला में 60.01 प्रतिशत और सोलन में 58.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

भाजपा ने बताया जनमत संग्रह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि चारों शहरी स्थानीय निकायों के परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत संग्रह साबित हुए हैं, जिसमें जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है।

चुनाव की समीक्षा करेगी कांग्रेस

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार और कांग्रेस नेता नरेश चौहान ने कहा कि पार्टी उन चुनाव परिणामों के संबंध में स्थानीय कारकों की समीक्षा करेगी, जिनमें उम्मीदवार चयन प्रक्रिया भी शामिल है। उन्होंने कहा कि केवल चार विधानसभा क्षेत्रों में फैले लगभग 15 प्रतिशत मतदाताओं के मतदान पैटर्न के आधार पर पूरे राज्य की स्थिति का निर्धारण नहीं किया जा सकता।

Related Posts

Blog

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
Blog

Chhatisgarh News: स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 20, 2026
RBI loan recovery rule: RBI ने जारी किए लोन रिकवरी के लिए नए नियम, इस दिन से होगा लागू
Blog

RBI Action: RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

August 12, 2026
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री श्री साय*
Blog

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री श्री साय*

August 8, 2026
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये*
Blog

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये*

August 7, 2026
जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल*
Blog

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल*

August 6, 2026
Next Post
Aaj ka rashifal : आज इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

Aaj ka rashifal : मेष और वृषभ समेत इन 5 राशियों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Samachar : बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 16, 2026
नए साल पर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट- चेक करें आज की ताजा कीमतें

नए साल पर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट- चेक करें आज की ताजा कीमतें

January 1, 2026

आईपीएस प्रभात कुमार पुलिस कंट्रोल रूम में लिये बैंक अधिकारियों की बैठक

May 10, 2022
JP Nadda Chhattisgarh Visit: आज छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, साय सरकार के दो साल पूरे होने पर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

JP Nadda Chhattisgarh Visit: आज छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, साय सरकार के दो साल पूरे होने पर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

December 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal: वृषभ, सिंह समेत इन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग, पढ़िए 17 सितम्बर का राशिफल
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी
  • Cg News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In