छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने रद्द हुई 86 ट्रेनें फिर से शुरू हो रही हैं। आपको बता दें रेलवे ने 7 जून से 19 जून के बीच कैंसिल की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से शुरू का दिया है। इन कैंसिल ट्रेनों में 76 एक्सप्रेस ट्रेनें और बिलासपुर मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
इसलिए कैंसिल की गई थीं ट्रेनें
आपको बता दें चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के चलते इन ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। हालांकि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस काम को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
इन यात्रियों को होगा फायदा
आपको बता दें इन ट्रेनों के बहाल होने से पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की मानें तेा ये सभी 86 ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी और पहले की तरह ही अपनी सेवाएं यथावत देंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर करें चैक
आपको बता दें रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सफर पर जाने से पहले अपनी ट्रेन की सही जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर ले लें।
पैसेंजर ट्रेनें शामिल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/01/cg-10-passenger-train-2026-06-01-14-21-59.png)
डायवर्ट ट्रेनें चलेंगी निर्धारित रूट पर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/01/cg-train-news-2026-06-01-14-43-18.png)
आपको बता दें रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहले अलग-अलग तारीखों में जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, उन्हें अब एक बार फिर से अपने पुराने और तय मार्ग पर ही चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस और एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल बताई जा रही हैं।














