• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 3, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*3 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर तमनार पुलिस ने आमाघाट रोड पर ट्रक एवं ट्रेलर चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों द्वारा वाहनों पर पत्थरबाजी कर उन्हें रोककर चालक-परिचालकों से मारपीट एवं लूटपाट की सूचना मिल रही थी।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

 

कल दिनांक 02.06.2026 को प्रार्थी रोहित कुमार पासवान (18 वर्ष), निवासी जिला गढ़वा (झारखंड), हाल मुकाम उर्दना, रायगढ़ ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक क्रमांक CG 10 R 2370 का चालक है। दिनांक 02 जून 2026 की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच जब वह आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी सड़क पर मौजूद कुछ युवकों ने उसके ट्रक पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर लगने से ट्रक का शीशा टूट गया और उसके सिर में चोट आई। चालक द्वारा वाहन रोककर अपनी चोट देखने के दौरान एक आरोपी ट्रक के केबिन में चढ़ गया और उसकी जेब में रखा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि ग्राम देलारी निवासी रघुनाथ चौहान अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ग्रामीणों की मदद से ग्राम देलारी में रघुनाथ चौहान एवं उसके साथी शिव कुमार अघरिया को पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों प्रवीण राठिया, जय किशन सोनार और किशन कंवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी शिव कुमार अघरिया के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन सहित कुल 6 मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें प्रार्थी का रियलमी मोबाइल भी शामिल है। वहीं आरोपी रघुनाथ चौहान से घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

प्रकरण में आरोपियों की पहचान परेड अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के समक्ष कराई गई, जिसमें प्रार्थी ने सभी आरोपियों की पहचान की। जांच में यह तथ्य सामने आने पर कि पांच आरोपियों ने मिलकर मारपीट एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, प्रकरण में धारा 309(6) बीएनएस को विलोपित कर धारा 310(2) बीएनएस (डकैती) जोड़ी गई।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*

*”लूटपाट एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं उद्योग क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

*गिरफ्तार आरोपी*

1. रघुनाथ चौहान पिता हरि कीर्तन चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़।
2. शिव कुमार अघरिया पिता सोधन अघरिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम देलारी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़।
3. प्रवीण राठिया पिता भोलाराम राठिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरोरा कछार, थाना घरघोड़ा, हाल मुकाम देलारी।
4. जय किशन सोनार पिता अशोक सोनार, उम्र 19 वर्ष, निवासी गौरमुड़ी, थाना पूंजीपथरा, हाल मुकाम देलारी।
5. किशन कंवर पिता संतोष कंवर, उम्र 27 वर्ष, निवासी डेरागढ़, जिला सक्ती, हाल मुकाम देलारी।

 

*सराहनीय भूमिका*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, हेम प्रकाश सोन तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार, रंजीत भगत एवं थाना पूंजीपथरा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक के पारंपरिक रंगों में सजी जयात्रा दवे की प्रस्तुति

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

September 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

September 16, 2026
Next Post
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट मीटिंग में 6 बड़े फैसले को मिली मंजूरी, 39 हजार करोड़ रुपये के हुए एलान

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट मीटिंग में 6 बड़े फैसले को मिली मंजूरी, 39 हजार करोड़ रुपये के हुए एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट

June 21, 2022
Raigarh Today News: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Raigarh Today News: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

October 26, 2025

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

August 27, 2026
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन*

August 15, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति
  • Cg Currents News : विशेष लेख : राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल
  • Cg News Raipur : विशेष लेख : आशीर्वाद का दीया : प्रधानमंत्री मोदी जी 25 वर्षों के सेवा से संकल्प को जनमानस का आभार
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘आशीर्वाद का दीया’ : दीये की रोशनी से विकसित भारत के संकल्प तक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In