सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा के विधायक योगेन्द्र सिंह (बाबा) का एक्सिडेंट हुआ है। बाल बाल बच्चे लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। पूरा मामला NH44 फोर लाईन धूमा थाने के हर्बल गार्डन बंजारी हाई स्कूल के सामने गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित हुआ और हाईस्कूल की बाउंड्रीबाल से टकराया फिर स्कार्पियो वाहन मे आग लग गई। वहान धू धू कर जल गया। कांग्रेस विधायक योगेंद्र बाबा को मामूली चोट आई एंबुलेंस की मदद से विधायक, सहित अन्य दो लोगों अस्पताल पहुंचाया गया।
Seoni Road Accident जानकारी के मुताबिक विधायक योगेन्द्र सिंह आज सुबह भोपाल से ट्रेन द्वारा जबलपुर आये और अपने स्कार्पियो वाहन में घुरवाड़ा को निकले। NH44 फोर लाईन धूमा थाने के हर्बल गार्डन बंजारी हाई स्कूल के सामने गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित हुआ और हाईस्कूल की बाउंड्रीबाल से टकराया और स्कार्पियो वाहन में आग लग गई। आग लगते ही विधायक सहित गनमेन और ड्रायवर तुरन्त वाहन से निकले और सुरक्षित है वाहन जलकर राख हो गया
हादसा कहाँ हुआ था?
उत्तर: NH44 फोर लेन पर धूमा थाने के हर्बल गार्डन बंजारी हाई स्कूल के सामने।
हादसे का कारण क्या था?
सड़क पर अचानक गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित हुआ।













