• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, June 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 6, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 06 जून* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई संपत्ति का हिस्सा बरामद किया है।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़

🔹 *स्कूल के ताले तोड़कर सिलिंग फैन, चावल और अन्य सामान की हुई थी चोरी*

आज शासकीय बालक प्राथमिक शाला हमालपारा खरसिया के प्रधान पाठक श्री रिखीराम बिरहे ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25 मई 2026 को विद्यालय के सभी कमरों में ताला बंद किया गया था। दिनांक 05 जून 2026 की सुबह लगभग 9 बजे विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के मुख्य ताले टूटे हुए मिले तथा खिड़की का एंगल रॉड भी क्षतिग्रस्त पाया गया। जांच करने पर प्राथमिक शाला के कमरों से 8 नग सिलिंग फैन, एक एग्जॉस्ट फैन, एक ब्लूटूथ स्पीकर, 50 किलो चावल तथा मिडिल स्कूल से 8 नग सिलिंग फैन चोरी होना पाया गया।

प्रधान पाठक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔹 *शीघ्र मुखबिर सूचना पर पकड़े गये दो संदेही, पूछताछ में कबूला अपराध*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर महेश देवांगन एवं धरमपाल कुर्रे, दोनों निवासी हमालपारा तलाबपार खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों संदेहियों ने दिनांक 02 जून 2026 की रात प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करना तथा विद्यालय में लगे सिलिंग फैन चोरी करना स्वीकार किया।

🔹 *चोरी की सिलिंग फैन और नगदी रकम बरामद*

आरोपी महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी हमालपारा तलाबपार खरसिया के कब्जे से एक नग सिलिंग फैन एवं 200 रुपये नगद बरामद किए गए। वहीं आरोपी धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे उम्र 23 वर्ष निवासी हमालपारा तलाबपार खरसिया के कब्जे से एक नग सिलिंग फैन एवं 200 रुपये नगद बरामद कर जब्त किया गया।

प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

🔹 *इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं अमृत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“स्कूल, शासकीय संस्थानों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने तथा चोरी जैसी घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।
2. धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।

*जब्त मशरूका* :- 02 नग सिलिंग फैन, नगदी रकम 400 रुपये

Related Posts

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

June 6, 2026
Raigarh News : रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़
रायगढ़

Raigarh News : रिलेशनशीप में रहते हुए आरोपी ने अन्य महिला से रचाई कथित शादी, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़

June 6, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 6, 2026
Raigarh news: रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई

June 5, 2026
Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

June 5, 2026
Raigarh News: घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

June 5, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में अंतरराज्यीय सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
  • Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा
  • Sex Racket in Water Park: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वॉटर पार्क की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 थाई युवति गिरफ्तार
  • Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In