• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Share market outlook: कल कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौन से फैक्टर रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट्स से

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 7, 2026
in देश
Share market outlook: कल कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौन से फैक्टर रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट्स से
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक नीचे है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते भी ट्रेडर्स की नजर विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर ईरान-अमेरिका तनाव जैसे फैक्टर्स पर रहेगी।

 

READ ALSO

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर से करीब 64 लोगों की मौत

Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है

 

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

 

 

अब 3 फैक्टर्स जो बाजार के लिए अहम हैं…

 

1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली

 

जून के पहले हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार में बिकवाली जारी रखी और कैश सेगमेंट में 31,120 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने नेट बायर्स (खरीदार) के रूप में बाजार को सपोर्ट देना जारी रखा। भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है।

 

2. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव

 

अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ ईरान के दागे गए 4 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने के बाद शनिवार को ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। बिना अनुमति के स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे 4 तेल टैंकरों पर फायरिंग की है।

 

3. टेक्निकल फैक्टर

 

टेक्निकल नजरिए से देखें तो वीकली टाइमफ्रेम पर RSI 39.64 के करीब है। यह दिखाता है कि बाजार की रफ्तार कमजोर पड़ रही है और इंडेक्स अभी भी न्यूट्रल से मंदी के जोन में बना हुआ है।

इसके अलावा, इंडेक्स एक गिरती हुई ट्रेंडलाइन के ढांचे से नीचे आ गया है, जिससे साफ पता चलता है कि ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

ऊपरी स्तर की बात करें तो बाजार के लिए तुरंत रुकावट 23,900 और 24,100 पर है। वहीं, नीचे की तरफ 23,200 और 23,000 पर सपोर्ट दिख रहा है।

अगर बाजार 23,000 के लेवल से नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और तेज हो सकता है, जिससे बाजार में आगे और कमजोरी आ सकती है।

इसके उलट, अगर बाजार 24,100 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो मौजूदा मंदी का माहौल खत्म हो सकता है और बाजार में अच्छी रिकवरी आ सकती है।

Related Posts

देश

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर से करीब 64 लोगों की मौत

October 28, 2026
अन्य खबर

Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

October 28, 2026
देश

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

October 27, 2026
देश

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

October 27, 2026
देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Amazon – Flipkart Sale 2026: Amazon और Flipkart की बंपर सेल आज रात से शुरू, जाने किस product पर कहां मिलेगी भारी मात्रा में छूट

October 7, 2026
Latest Raigarh News: जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

Latest Raigarh News: जेपीएल प्लांट से एसएस स्टील चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार सहित माल बरामद कर भेजा जेल

October 23, 2025
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

April 30, 2026
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में एआई मिशन को कैबिनेट की हरी झंडी, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में एआई मिशन को कैबिनेट की हरी झंडी, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

August 5, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Gold Silver price: करवा चौथ पर सोना कितना महंगा या सस्ता? जानें आज का ताजा भाव
  • RBI Plastic  Currency: 10 और 20 रुपये के नोटों के बड़ा बदलाव, सरकार ने 1 अरब पॉलिमर नोट को छापने की मिली मंजूरी
  • Chhattisgarh News: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो नहीं मिलेगा राशन? जानिए नया नियम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In