• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 8, 2026
in खेल
IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि मुकाबला महज साढ़े तीन दिन में समाप्त हो गया, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को पांच दिन तक चलने वाले मुकाबले का रोमांच नहीं मिल सका। अब फैंस की नजरें दोनों टीमों के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर टिकी हैं, जिसकी शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में होगी।

 

READ ALSO

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

13 जून से शुरू होगी तीन मैचों की वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा व अंतिम मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर 1 बजे होगा।

 

कहां देख सकेंगे लाइव मैच ?

टेस्ट मैच की तरह वनडे सीरीज का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

 

शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी भारतीय टीम

 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन को जगह मिली है।

 

भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे शामिल हैं।

 

राशिद खान और नबी पर रहेगी अफगानिस्तान की उम्मीद

 

अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे। टीम में अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और स्टार स्पिनर राशिद खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

 

अफगानिस्तान की टीम में हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोती, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक और बिलाल सामी शामिल हैं। रिजर्व पूल में कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद को रखा गया है।

 

 

 

 

टेस्ट हार का हिसाब बराबर करने उतरेगा अफगानिस्तान

वनडे सीरीज अफगानिस्तान के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी। टीम हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट मैच में भारत के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई थी। भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाए थे, जबकि अफगानिस्तान दोनों पारियों में क्रमश: 152 और 112 रन ही बना सका था। ऐसे में मेहमान टीम वनडे प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन कर टेस्ट हार की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी।

 

दूसरी ओर, भारत अपनी जीत की लय को कायम रखते हुए घरेलू मैदान पर एक और सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों पर एक बार फिर सबकी नजरें रहेंगी।

 

Related Posts

खेल

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

November 4, 2026
खेल

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

November 3, 2026
खेल

IND Vs NZ 5th T-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

November 1, 2026
खेल

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

November 1, 2026
खेल

MS Dhoni IPL 2027: धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? ‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर दिया बड़ा संकेत

October 25, 2026
खेल

IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

October 23, 2026
Next Post
Bank ECL Framework: 730 से कम सिबिल स्कोर वालों को नहीं म‍िलेगा कार और होम लोन, अगले साल से नया नियम होगा लागू

Bank ECL Framework: 730 से कम सिबिल स्कोर वालों को नहीं म‍िलेगा कार और होम लोन, अगले साल से नया नियम होगा लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

March 30, 2026

Bihar Board 10th Result 2022 date : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट

March 25, 2022
छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

April 6, 2026

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Passport rule: पासपोर्ट-वीजा नियमों में केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगी राहत
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखें घोषित, 5 हजार पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In