पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर बीजेपी नेता विनोद कश्यप उसके भाई अशोक और राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया. इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में विनोद (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया. मृतक विनोद भाजपा के युवा मोर्चा के नेता बताए जा रहे हैं और पूर्व में बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं. एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया.
कुल 13 आरोपी नामजद
रजाक, इंतियाज, सलमान और अमन समेत कुल 13 आरोपी नामजद हैं, जिन्हें पुलिस खोज रही है.
कुलदीप हत्याकांड के बाद बॉर्डर पर अलर्ट
बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड मामले में पुलिस अलर्ट पर है और बॉर्डर इलाके में शक्ति बड़ा दी गई है. पुलिस की 6 टीमों आरोपियों को पकड़ने के लिए निकली है. वहीं आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन जारी है.
क्या बोले बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह?
वहीं बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड मामले में बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो उनकी नस्ले याद रखेंगी. उन्हें बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा.
कुलदीप हत्याकांड के बाद अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी
बीजेपी नेता कुलदीप कश्यप हत्याकांड में कुल 13 आरोपी है जिसमें एक का नाम अमन बताया जा रहा है. आरोपी के घर के बाहर भारी मात्रा में लोग मौजूद है और मोबाइल में बुलडोजर एक्शन को कैद कर दहे है. पूरे इलाके में जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है. फिलहाल आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है. आरोपी की प्रॉप्रटी काफी बड़ी है उस हिसाब से शाम तक पूरा घर जमींदोज कर दिया जाएगा.
शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन
बीजेपी नेता विनोद कुमार की हत्या करने वाले हत्यारों के घर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग जय श्री राम के नारे लगाते दिख रहे हैं.
बीजेपी नेता विनोद कुमार हत्या के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी का एनकाउंटर और बुलडोजर चलाने की मांग की. जिसके बाद आरोपी के घर बुलडोजर पहुंच गया है.
आरोपी के घर लगाई आग
विनोद कुमार हत्याकांड के बाद देहरादून में माहौल बिगड़ गया है. बजरंग दल और हिंदू संगठन ने आरोपी के घर में आग लगा दी है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है. वहीं तनाव देखते हुए देहरादून में इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है. वहीं हत्या के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है. विनोद कुमार बीजेपी नेता थे. उनकी हत्या के बाद विकासनगर में तनाव बढ़ गया है. हिंदू संगठन के लोग इलाके में आगजनी और पथराव कर रहे हैं.













