• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: इंसानियत शर्मसार! भाई को बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 15, 2026
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh top news: इंसानियत शर्मसार! भाई को बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन हवसी दरिंदों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, इस बार टारगेट 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

रास्ते में रोककर वारदात को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। वाड्राफनगर बस स्टैंड के पास दोनों बस से उतरे और अपनी फुआ के घर जाने के लिए पैदल रवाना हुए। रास्ते में जंगलनुमा क्षेत्र पड़ता है। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ जबरन अनाचार करने का प्रयास करने लगे। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।

 

इस बीच पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह अपने बंधे हुए हाथ-पैर छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद वह भागते हुए वाड्राफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई।

 

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से कम है।

 

हालांकि, क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, इस बार टारगेट 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

October 24, 2026
Next Post
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Train Luggage Rule: Flight की तरह ट्रेन में भी ज्यादा लगेज ले जाने पर चुकाने होंगे पैसे; जानिए 1st AC, स्लिपर और जनरल के कितने होंगे चार्ज

जानिए त्योहार के समय कौन कौन से स्पेशल ट्रेन चलेंगे।

February 14, 2026
India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे आज, जानिए कब और कहां देखें Live मैच…

India vs Australia T20 series: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू होगा पहला T20 मैच, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें मैच

October 28, 2025

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की

April 16, 2022

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से दूर हुई अनिता की सबसे बड़ी चिंता,आर्थिक सशक्तिकरण से रोजमर्रा की जिंदगी बनी आसान

September 21, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Debit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, 15 नवंबर से लागू होंगे ATM-डेबिट कार्ड से जुड़े कई नियम
  • Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, इस बार टारगेट 20 लाख मीट्रिक टन बढ़ा
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In