• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 15, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

15 जून, रायगढ़।* लैलूंगा पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों में महिलाओं एवं ग्रामीणों को निशाना बनाकर झपटमारी और पाकेटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से आकर ग्रामीण बाजारों और मेलों में संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटी गई सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

READ ALSO

Raigarh News : रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

 

घटना की पीड़िता मरियम टोप्पो (67 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04 इमलीपारा लैलूंगा, जो सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार दिनांक 13.06.2026 को वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहनी करीब एक तोला वजनी सोने की चैन झपटकर फरार होने का प्रयास किया। पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें कुछ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दीं।

विदित हो कि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी साप्ताहिक बाजारों में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लैलूंगा बाजार में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा थाने से आरक्षक विनोद कुजूर, आरक्षक शशिभूषण उरांव एवं महिला आरक्षक पूनम साहू की ड्यूटी लगाई गई थी।

बाजार में झपटमारी की घटना की सूचना मिलते ही महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एक महिला संदिग्ध मंगरीता गिरी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाजार क्षेत्र से आरोपी दीपक गिरी को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से सघन पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे अपने परिवार की पांच महिला सदस्यों के साथ इको वाहन क्रमांक सीजी 30 जे 8035 से जिला बलरामपुर के कुसमी क्षेत्र से लैलूंगा बाजार पहुंचे थे और संगठित गिरोह बनाकर ग्रामीण बाजारों एवं मेलों में पाकेटमारी और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में अपने परिचितों के यहां शरण लेने के लिए चले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपियों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई। लैलूंगा पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर जशपुर से गिरोह की चार अन्य महिला सदस्यों रीला गिरी, राजमोहनी उर्फ ठोली, सोनम गिरी एवं उर्मिला गिरी को हिरासत में लेकर थाना लाया।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से पीड़िता की 18 ग्राम वजनी सोने की चैन लॉकेट सहित, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, घटना में प्रयुक्त इको वाहन क्रमांक सीजी 30 जे 8035 जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा कुल लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक गिरधारी साव, आरक्षक विनोद कुजूर, शशिभूषण उरांव, उमेश साय, महिला आरक्षक पूनम साहू एवं लीलावती उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही थाना साइबर रायगढ़, अंबिकापुर एवं जशपुर पुलिस का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

गिरफ्तार आरोपीगण :-*

1. मंगरीता गिरी पति करमसाय गिरी, उम्र 25 वर्ष,
2. दीपक गिरी पिता लुढु उर्फ सोभनश्री गिरी, उम्र 21 वर्ष,
3. रीला गिरी पति विरेन्द्र गिरी, उम्र 28 वर्ष,
4. राजमोहनी उर्फ ठोली पति सोभनश्री उर्फ लुढू गिरी, उम्र 45 वर्ष,
5. सोनम गिरी पति दीपक गिरी, उम्र 20 वर्ष,
6. उर्मिला गिरी पति संतोष गिरी, उम्र 27 वर्ष, सभी निवासी बगाड़ी राजपुर, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (छ.ग.)।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—*

*”ग्रामीण हाट-बाजारों में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पाकेटमारी, झपटमारी और महिलाओं को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधी यह भूल जाएं कि वे भीड़ का फायदा उठाकर बच निकलेंगे। पुलिस की सतर्क निगाह हर गतिविधि पर है और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।”*

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

September 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
Next Post
Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

महाराष्ट्र में विधानसभा परिषद की 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा, क्या उद्धव ठाकरे फिर से बन पाएंगे MLC?

महाराष्ट्र में विधानसभा परिषद की 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा, क्या उद्धव ठाकरे फिर से बन पाएंगे MLC?

April 16, 2026
Dharmendra Passed Away: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Dharmendra Passed Away: नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

November 24, 2025
Raigarh News : उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार

Raigarh News : उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार

June 14, 2026
79000 करोड़ रुपये के सैन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी, तीनों सेनाओं की ताकत में यूं होगा भारी इजाफा

79000 करोड़ रुपये के सैन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी, तीनों सेनाओं की ताकत में यूं होगा भारी इजाफा

October 23, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Jio: Jio के 70 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा ये खास बेनिफिट्स
  • Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ेगा मानसून, बारिश से मिलेगी राहत, अब बढ़ेगा तापमान!
  • Raigarh News : रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news today: भिलाई में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In