• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, June 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल इकलौती भारतीय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 16, 2026
in खेल
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल इकलौती भारतीय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस समय इंग्लैंड में हैं और ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर रही हैं। भारत ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की जीत में स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा। उन्होंने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। अब टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में 17 जून को नीदरलैंड का सामना करेगी। इस मुकाबले से पहले स्मृति मंधाना के फैंस के लिए बड़ी खबर आई है।

लिस्ट में शामिल इकलौती भारतीय

दरअसल, स्मृति मंधाना को मशहूर TIME मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी है। इस खास लिस्ट में शामिल होने वाली वह इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों की 2026 की लिस्ट में ऐसे एथलीट, कोच और इन्वेस्टर शामिल हैं जो खेलों में अहम योगदान दे रहे हैं।

READ ALSO

Vaibhav Suryavanshi fight: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से वैभव सूर्यवंशी हो गई धक्का-मुक्की, सुपर ओवर के बाद मैदान पर हुआ जमकर बवाल

IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका

इस लिस्ट में अमेरिकी बास्केटबॉल लेजेंड लेब्रोन जेम्स के साथ-साथ फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी, चीनी-अमेरिकी स्कीयर आइलीन गु, टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज, बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्टर वेम्बान्यामा और मशहूर गोल्फर रोरी मैक्लराय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा न्यूयॉर्क निक्स के बास्केटबॉल खिलाड़ी जेलन ब्रंसन और FIFA प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो को भी जगह दी गई है।

मंधाना के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज

29 साल की मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। TIME ने मंधाना के बारे में लिखा कि मुंबई में जन्मीं बाएं हाथ की ओपनिंग बैटर घरेलू ODI मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम महिला क्रिकेट में 17 शतकों के साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड भी है। वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा ODI रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।

TIME मैगजीन ने मंधाना की तारीफ में आगे कहा कि मंधाना को टीम के साथ मिली कामयाबियों पर सबसे ज्यादा गर्व है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 2024 और 2026 में वूमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया और पिछले साल ICC वूमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की उप-कप्तान भी रहीं। साथ ही टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi fight: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से वैभव सूर्यवंशी हो गई धक्का-मुक्की, सुपर ओवर के बाद मैदान पर हुआ जमकर बवाल
खेल

Vaibhav Suryavanshi fight: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से वैभव सूर्यवंशी हो गई धक्का-मुक्की, सुपर ओवर के बाद मैदान पर हुआ जमकर बवाल

June 15, 2026
IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका
खेल

IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका

June 15, 2026
IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, टी20 वर्ल्ड कप में किया धमाकेदार जीत से आगाज
खेल

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, टी20 वर्ल्ड कप में किया धमाकेदार जीत से आगाज

June 14, 2026
IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा पलड़ा भारी? टॉस की रहेगी अहम भूमिका
खेल

IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा पलड़ा भारी? टॉस की रहेगी अहम भूमिका

June 14, 2026
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच?
खेल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच?

June 14, 2026
FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, फोलारिन के दो गोल से पराग्वे पस्त
खेल

FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, फोलारिन के दो गोल से पराग्वे पस्त

June 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • Chhattisgarh current news: DMF घोटाले में ED का मेगा एक्शन! रायपुर समेत 5 जिलों में छापेमारी
  • Gold-Silver Prices: सोना-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹4,421 सस्ती! खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा रेट
  • Turtlemint Fintech IPO: पैसा रखें तैयार! ₹883 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, नोट करें तारीख और प्राइस बैंड

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In