• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन को जलाकर मार डाला, रेत कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई बना खूनी संघर्ष का कारण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 18, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन को जलाकर मार डाला, रेत कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई बना खूनी संघर्ष का कारण
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

कोरिया जिले के सोनहत में रेत कारोबार और इलाके में वर्चस्व की लड़ाई ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सोमवार 16 जून की रात ग्राम नवगई में भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी और उसके रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने सोनहत के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह,उनके नजदीकी बिरेंद्र सिंह और रिश्तेदार शिक्षक नागेंद्र सिंह समेत पांच लोगों को फॉर्च्यूनर में जला दिया।वारदात में लल्ला सिंह, नागेंद्र सिंह और बिरेंद्र सिंह की मौत हो गई। इसी परिवार के मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह को रायपुर में शिफ्ट किया गया है। वारदात में शामिल चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक लल्ला सिंह सोनहत जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष थे। बैकुंठपुर महलपारा में भी उनका मकान है। उनका पुराना मकान सोनहत क्षेत्र के कटगोड़ी से लगे नवगई में हैं। क्षेत्र में बड़े ठेकेदार और क्रशर कारोबारी के रूप में उनका दबदबा था। हाल ही में उनके भतीजे के नाम पर रेत का ठेका मिला था। वहीं गांव के ही दूसरे भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के डंपरों से रेत का परिवहन होता था। रेत घाट पर कब्जे, अवैध खनन और कमीशन की हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों में महीनों से वर्चस्व की जंग चल रही थी। पहले भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। रेत के इस कारोबार में कौन बड़ा बनेगा, इसी वर्चस्व की लड़ाई ने आखिरकार तीन जिंदगियां लील लीं।

 

 

READ ALSO

CG Dhan Kharidi: किसानों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं

Chhatisgarh News : माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

16 जून की रात लल्ला सिंह रिशरेदारो और परिचितों के साथ तीन गाड़ियों में गांव जा रहे थे। वर्चस्व साबित करने के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। त्रिपाठी परिवार ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर को घेर लिया। हमलावरों ने पहले टिपर से कई बार जोरदार टक्कर मारकर कार के दरवाजे जाम कर दिए, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। जो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें बाहर खड़े आरोपितों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

आग की लपटों में घिरे भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह कार के अंदर ही जल गए। गंभीर रूप से झुलसे परिचित बिरेंद्र सिंह ने अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनपर धारदार हथियार से भी वार किया गया था।बीरेंद्र रायपुर में एक निजी कंपनी में काम करते थे। तीसरे मृतक, लल्ला सिंह के रिश्ते में भाई लगने वाले शिक्षक नागेंद्र सिंह ने मंगलवार को रायपुर ले जाने के दौरान बिलासपुर के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। योगेंद्र सिंह और मयंक सिंह की हालत नाजुक है। दोनों को रायपुर शिफ्ट किया गया है।

चार आरोपित हिरासत में

मुख्य आरोपित मनोज त्रिपाठी भी भाजपा से जुड़ा हुआ है। रेत के कारोबार में राजनीतिक संरक्षण के चलते ही यह वर्चस्व की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने मनोज त्रिपाठी, उसके बेटे और रिश्तेदारों समेत सात लोगों पर नामजद अपराध पंजीकृत किया है। वारदात में शामिल अक्षत त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपित फरार हैं।

देर रात पहुंचे आइजी, क्षेत्र में तनाव का माहौल

वारदात की खबर पर सरगुजा आइजी दीपक कुमार झा रात में ही गांव पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही आरोपितों की धरपकड़ शुरू की गई थी।वारदात के बाद नवगई समेत पूरे सोनहत क्षेत्र में तनाव का माहौल है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

CG Dhan Kharidi: किसानों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : कर्मा पर्व पर विशेष लेख : करम की डाली, मांदर की थाप और रातभर थिरकता गांव… कर्मा पर्व में जीवंत होती है जनजातीय संस्कृति

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : धमतरी में नारियल बनेगा किसानों की दीर्घकालीन आय का नया आधार

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : विशेष लेख : जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ

September 22, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : आयुर्वेद दिवस पर विशेष लेख : वनांचल से शहर तक पहुंचेगा स्वस्थ जीवन का संदेश, आयुर्वेद से जुड़ेगा एमसीबी का प्राकृतिक जीवन

September 22, 2026
Next Post
IPL 2027 : IPL 2027 को लेकर BCCI ने बताया प्लान, मार्च में हो सकता है आगाज

IPL 2027 : IPL 2027 को लेकर BCCI ने बताया प्लान, मार्च में हो सकता है आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

राज्य सरकार के 02 वर्ष पर विशेष : छत्तीसगढ़ बना भारत का ग्रोथ इंजन

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

January 3, 2026

यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस ने किया हमला..आग और धुएं का उठा बवंडर

March 4, 2022
थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।

थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।

January 23, 2026

Chhattisgarh news: रायपुर DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CG Dhan Kharidi: किसानों के लिए बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं
  • RBI: RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल के नियम, बैंकों के लिए नए निर्देश जारी
  • Chhatisgarh News : माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chhatisgarh Samachar : कर्मा पर्व पर विशेष लेख : करम की डाली, मांदर की थाप और रातभर थिरकता गांव… कर्मा पर्व में जीवंत होती है जनजातीय संस्कृति

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In