प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। कल यानी 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी की जाएगी। DBT के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त में 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके अकाउंड में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 23वीं किस्त से 2.18 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी मदद मिलेगी।
PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त कल
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। अब कल यानी 20 जून PM किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। बता दें कि, इसका एलान कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया गया है। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 23वीं किस्त जारी होने की जानकारी दी गई।
मंत्रालय ने जारी किया वीडियो
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए किसानों को 23वीं किस्त की तारीख की जानकारी दी। जिसमें लिखा गया कि सीधी मदद, मजबूत किसान! तारीख नोट कर लें। PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिससे देश के अन्नदाताओं को सीधे आर्थिक सहायता मिलती रहेगी














