• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

London Trains Collide: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत और 80 से ज्यादा घायल, यात्रियों में मची चीख पुकार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 20, 2026
in देश
London Trains Collide: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत और 80 से ज्यादा घायल, यात्रियों में मची चीख पुकार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

लंदन में शुक्रवार दोपहर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे 80 से ज्यादा यात्री घायल हो गए और ट्रेन के ड्राइवर की मौत हो गई। घायलों में 11 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, 22 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा लंदन के उत्तरी हिस्से में बेडफोर्ड इलाके में हुआ। हादसे के बाद इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया। एक यात्री ने बताया कि टक्कर से वह आगे की ओर उछल गया। इसके बाद उसने देखा कि साथ यात्रा कर लोगों की हड्डियां टूटी हुई थीं और वह खून से लथपथ थे।

 

READ ALSO

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

 

 

 

 

रेल ट्रैकिंग वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की तरफ दक्षिण की ओर जा रही थीं। बेडफोर्ड शहर के बाहर स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5:15 बजे दोनों ट्रेनों में टक्कर हो गई। एक ट्रेन खड़ी थी और दूसरी ने पीछे से जाकर उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय ट्रेन की गति बहुत ज्यादा नहीं थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

 

पुलिस ने मौत की पुष्टि की

इमरजेंसी सर्विस ने मौके पर एयर एम्बुलेंस, ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस की हजार्ड्स इंसिडेंट टीम समेत कई टीमों को भेजा, जिन्होंने घायलों को रेस्क्यू किया। पुलिस ने एक बयान में कहा, “हमें पता है कि कई लोग घायल हुए हैं और बहुत दुख की बात है कि एक व्यक्ति की कि मौत हो गई है। इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है, और अधिकारी बेडफोर्डशायर पुलिस और लोकल फायर एंड रेस्क्यू एंड एम्बुलेंस सर्विस के साथियों के साथ मौके पर कार्रवाई कर रहे हैं।”

 

 

दरवाजों के गैप से बाहर निकला पीड़ित

पीटर नैप ने कहा कि जब टक्कर हुई, तब वह पीछे वाली ट्रेन में यात्री थे। टक्कर से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई। नैप ने कहा, “एक पल ऐसा लगा जैसे मैं सामने वाली कुर्सी से टकरा गया, और फिर मैंने धुआं देखा। लोग रो रहे थे, चीख रहे थे। लोग बहुत डरे हुए और कन्फ्यूज थे। मैं उठा और मैंने देखा कि बहुत से लोग बोल नहीं पा रहे थे, उनके पैर टूटे हुए थे। मैं ट्रेन से बाहर निकलने में कामयाब रहा और क्योंकि मैं काफी पतला हूं, इसलिए मैं दरवाजों के गैप से बाहर निकल पाया।”

 

इमरजेंसी गाड़ियों के बीच बैठे दिखे लोग

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो और वीडियो में दर्जनों लोग दिख रहे थे। कुछ के हाथ में पट्टियां थीं, लेकिन कई लोग बिना चोट के दिख रहे थे। ये ट्रेन की पटरियों के साथ चलने वाली सड़क पर खड़ी इमरजेंसी गाड़ियों के बीच खड़े और बैठे थे। रेलवे कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले आरएमटी यूनियन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रही है। यीनियन ने ट्रेन स्टाफ और यात्रियों दोनों को गंभीर चोटें लगने की रिपोर्ट पर अपनी चिंता जाहिर की।

 

हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल

ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने एक बयान में कहा कि कॉर्बी से सेंट पैनक्रास जाने वाली शाम 4:40 बजे की ट्रेन की टक्कर नॉटिंघम से उसी स्टेशन जाने वाली दोपहर 3:50 बजे की ट्रेन से हुई थी। कंपनी ने कहा कि उसने शुक्रवार के बाकी समय के लिए सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं और वह शनिवार के शेड्यूल को कन्फर्म नहीं कर पा रही है।

 

 

 

कीर स्टार्मर ने जताया दुख

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा, “बेडफोर्ड के पास दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर की खबरें बहुत चिंता की बात हैं। सबसे पहले, मेरी संवेदनाएं उस व्यक्ति के परिवार के साथ हैं, जिसने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई है और उन लोगों के साथ हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं इस दुखद घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए इमरजेंसी सर्विस का शुक्रगुजार हूं।”

Related Posts

देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
Next Post
Gold-Silver ETF New Rules: SEBI ने लिया बड़ा फैसला, 1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं ETF में निवेश का नियम!

Gold-Silver ETF New Rules: SEBI ने लिया बड़ा फैसला, 1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं ETF में निवेश का नियम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर; बिजली बिल में 1 दिन की देरी पर अब नहीं लगेगा पूरे महीने का सरचार्ज

August 31, 2026
ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी लगाएंगे हाजिरी, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लग सकती है क्लास

ICC मीटिंग में मोहसिन नकवी लगाएंगे हाजिरी, एशिया कप ट्रॉफी को लेकर लग सकती है क्लास

November 7, 2025
Raigarh News: एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Raigarh News: एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

December 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट
  • PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, जानें आपको मिलेंगे या नहीं?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In