• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2026
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक को पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य बताते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क के पुख्ता डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

 

READ ALSO

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

पंजाब से आकर छत्तीसगढ़ में रह रहा था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह (23 वर्ष), पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारण (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब से आकर अकलतरा में किराये के मकान में रह रहा था और स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखकर संवेदनशील जानकारियां एकत्र कर रहा

 

 

ISI नेटवर्क से जुड़े संपर्क और डिजिटल सबूत

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इनमें व्हाट्सऐप चैटिंग, वीडियो कॉलिंग और कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको के कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं, जो ISI नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका को मजबूत करते हैं।

 

आरोप है कि वह छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों की जानकारी, लोकेशन और फोटो-वीडियो पाकिस्तान तक भेजता था।

 

टारगेट किलिंग की साजिश का भी खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को पाकिस्तान से हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि ड्रोन के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराए जाने की योजना पर काम चल रहा था।

 

किरायेदार सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से मिले साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है और विस्तृत विवेचना के बाद और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

 

 

 

 

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला

अधिकारियों के अनुसार यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर प्रकरण है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जांच एजेंसियां अब आरोपी के पूरे संपर्क तंत्र और गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

October 1, 2026
Next Post
IPO News: शेयर बाजार में पैसा कमाने का मौका, इस हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च

IPO News: शेयर बाजार में पैसा कमाने का मौका, इस हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

May 5, 2026
BSNL Cheap Recharge Plan: BSNL ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा

BSNL Cheap Recharge Plan: BSNL ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा

December 21, 2025

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

September 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जल संरक्षण विजन को जमीनी रूप देता बुनगा का गतवा तालाब

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जल संरक्षण विजन को जमीनी रूप देता बुनगा का गतवा तालाब

January 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • World Cup 2027 Schedule: World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
  • Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी
  • CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, ऐसे करें आवेदन
  • Redmi 17C 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In