• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Seychelles Highest Honour: सेशेल्स ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘Guardian of the Blue Horizon’ में हुए सम्मनित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 29, 2026
in देश
Seychelles Highest Honour: सेशेल्स ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘Guardian of the Blue Horizon’ में हुए सम्मनित
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है। यह किसी देश से उन्हें मिलने वाला 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। सेशेल्स की ओर से दिया जाने वाला यह अपनी तरह का पहला सम्मान है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए सेशेल्स का धन्यवाद किया और इसे उन देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रहे हैं।

READ ALSO

Today Bank Holiday: आज संत गुरु कबीर जयंती के चलते बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में भी दी है छुट्टी

Banking Rules: Canera Bank ग्राहकों को बड़ा झटका! अगले महीने से SMS अलर्ट सर्विस के लिए भी देना होगा ज्यादा चार्ज

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, “हमारे स्नेहपूर्ण स्वागत और आतिथ्य-सत्कार के लिए मैं राष्ट्रपति एर्मिनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उनके द्वारा “Guardian of the Blue Horizon” से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए, उन सभी देशों को समर्पित करता हूं, जो climate change की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।”

पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का किया नेतृत्व

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह सम्मान प्रधानमंत्री के नेतृत्व तथा पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जलवायु संरक्षण, ब्लू इकोनॉमी और लघु द्वीपीय विकासशील देशों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘मिशन लाइफ’, ‘एक पेड़ मां के नाम’, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन और ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसी दिशा में शुरू की गई प्रमुख पहल हैं। इस मौके पर सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, ”यह सम्मान उन नेताओं और साझेदारों के प्रति हमारे राष्ट्र के गहरे सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिनके नेतृत्व और सहयोग ने हमारे ‘ब्लू होराइजन’ के संरक्षक की भावना को साकार किया है।”

पीएम मोदी ने व्यक्त किया आभार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं सेशेल्स की जनता और सरकार के साथ-साथ राष्ट्रपति हर्मिनी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे ‘Guardian of the Blue Horizon’ की उपाधि से सम्मानित किया है।” उन्होंने आगे लिखा, “यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण चुनौती है जिसे हमें मिलकर पार करना होगा। सूर्य, अपने तरीके से, दुनिया को अधिक हरित और टिकाऊ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार है। यह हमारी विभिन्न घरेलू नीतियों, लाइफ मिशन (एक टिकाऊ भविष्य की परिकल्पना) के आदर्श वाक्य और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन आदि जैसे वैश्विक प्रयासों में परिलक्षित होता है।”

क्लीन एनर्जी को लेकर पीएम मोदी का स्पष्ट विजन

बता दें कि आज, भारत रिन्यूएबल एनर्जी का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और पिछले दशक में इसकी सोलर पावर क्षमता 53 गुना से ज्यादा बढ़ गई है। क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ने के साथ-साथ, भारत ने ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ जैसी पहलों के जरिए बायोडायवर्सिटी के संरक्षण को भी बढ़ावा दिया है, जिससे जंगलों, वन्यजीवों और इकोलॉजिकल बैलेंस की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। सेशेल्स द्वारा ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान दिया जाना, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के केंद्र में पर्यावरण की स्थिरता को रखने के लिए पीएम मोदी की लगातार कोशिशों की एक और पहचान है। ऐसे समय में जब दुनिया क्लाइमेट चेंज और इकोलॉजिकल नुकसान जैसी बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रही है, यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा उनके उस विजन को मान्यता देता है जिसके अनुसार एक टिकाऊ भविष्य के लिए आर्थिक प्रगति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का साथ-साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

Related Posts

Today Bank Holiday: आज संत गुरु कबीर जयंती के चलते बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में भी दी है छुट्टी
देश

Today Bank Holiday: आज संत गुरु कबीर जयंती के चलते बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में भी दी है छुट्टी

June 29, 2026
Loan Rates: लोन लेने वालों को झटका: इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर
देश

Banking Rules: Canera Bank ग्राहकों को बड़ा झटका! अगले महीने से SMS अलर्ट सर्विस के लिए भी देना होगा ज्यादा चार्ज

June 29, 2026
शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव
देश

शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन कंपनियों के शेयर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

June 29, 2026
Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान
देश

Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

June 28, 2026
Helicopter Crashed in Saudi Arabia: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Helicopter Crashed in Saudi Arabia: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की दर्दनाक मौत

June 28, 2026
ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान
देश

ICICI Bank के मार्केट कैप में ₹29,589 करोड़ की बढ़ोतरी, भारती एयरटेल को उठाना पड़ा भारी नुकसान

June 28, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Delhi EV Policy: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, जानें अब ईवी खरीदने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी
  • Gas Subsidy New Rules: अगर 2 दिन में नहीं निपटाए ये जरूरी काम तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सब्सिडी
  • आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, अब टॉप की कुर्सी पर भी खतरा
  • CBSE ने Three-Language नियमों में किया बड़ा बदलाव, 10वीं कक्षा पर नहीं लागू होगी ये नियम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In