• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 6, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

6 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा से प्राप्त शून्य एफआईआर (Zero FIR) की अपराध डायरी विवेचना हेतु थाना धरमजयगढ़ को प्राप्त हुई। पीड़िता (22 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में धरमजयगढ़ स्थित अपने किराये के मकान के पास रहने वाले पंकज गुप्ता से उसकी पहचान हुई थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब आरोपी ने उससे प्रेम एवं विवाह करने का झूठा आश्वासन दिया और 20 जून 2018 को घर में अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने विवाह करने का भरोसा देकर किसी को घटना की जानकारी नहीं देने को कहा।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी लगातार विवाह का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में आरोपी ने दूसरी युवती से विवाह कर लिया, लेकिन इसके बावजूद वह पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी आत्महत्या करने, स्वयं को नुकसान पहुंचाने तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पीड़िता को भयभीत करता था।

पीड़िता आगे की पढ़ाई के लिए रायगढ़ और बाद में अंबिकापुर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी उसके किराये के मकानों तक पहुंचकर लगातार उसका पीछा करता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार यह कहकर विवाह का आश्वासन दिया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह अब पीड़िता से विवाह करेगा। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली, लेकिन इसके बावजूद पीड़िता के संपर्क में रहकर विवाह का झांसा देता रहा। । अंततः आरोपी द्वारा विवाह से स्पष्ट इंकार करने पर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में *आरोपी पंकज गुप्ता, पिता स्वर्गीय सुरेश गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोधनपुर, अंबिकापुर, थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा* के विरुद्ध धारा 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी पंकज गुप्ता को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

 

रायगढ़ पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*” रायगढ़ पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
Next Post
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

दो उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने में खरसिया पुलिस को मिली सफलता

January 25, 2022

Today Cg News: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

August 25, 2026

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

September 19, 2026
बांग्लादेश में आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा कर जला दिया।

बांग्लादेश में आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक हिंदू परिवार के घर को आग लगा कर जला दिया।

January 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान
  • Chhattisgarh news: भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर जले
  • Vivo: 8000mAh बैटरी के साथ Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Atal Pension Yojana Eligibility: कौन ले सकता है Atal Pension का लाभ? यहां जानें Eligibility और जरूरी शर्तें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In