• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, July 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 9, 2026
in रायगढ़
Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एनडीपीएस मामलों में एंड-टू-एंड कार्रवाई के तहत संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” में थाना साइबर एवं थाना लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग 300 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित प्रकरण के मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

गौरतलब है कि 05 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलोग्राम गांजा की बड़ी खेप जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में लगभग ₹1.50 करोड़ मूल्य का गांजा, परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा एवं मारुति सुजुकी XL-6, पांच मोबाइल फोन सहित कुल ₹1.86 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप एवं धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने पूरे नेटवर्क का संचालन शुभम यादव के साथ मिलकर करने की जानकारी दी थी।

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी शुभम यादव की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई।

दिनांक 08 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि आरोपी KIA कार से रायगढ़ क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना साइबर की टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस की गतिविधि भांपकर आरोपी तेज रफ्तार से वाहन लेकर भागने लगा। तत्काल सरहदी थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कराई गई। इसके बाद थाना साइबर एवं थाना लैलूंगा की संयुक्त टीम ने लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित कुंजारा के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *शुभम यादव, पिता लखनलाल यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी विवेकनगर कॉलोनी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश)* के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से KIA कार क्रमांक CG-10 BE-5998 (कीमत लगभग ₹10 लाख), एक मोबाइल फोन, घड़ी, ₹3,000 नगद, वाहन की आरसी, चाबी एवं तीन एटीएम कार्ड सहित *कुल ₹10.17 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त* की गई।

पूछताछ में आरोपी से गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 184/2026 में धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस द्वारा एनडीपीएस मामलों में केवल वाहक या परिवहनकर्ताओं पर ही नहीं, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों एवं मास्टरमाइंड तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर कार्रवाई में निरीक्षक विजय चेलक थाना प्रभारी साइबर, उप निरीक्षक गिरधारी साव थाना प्रभारी लैलूंगा तथा थाना साइबर और थाना लैलूंगा स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

“एनडीपीएस के प्रत्येक प्रकरण में रायगढ़ पुलिस केवल गांजा जब्त कर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क, वित्तीय लाभ लेने वालों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।”*

Related Posts

Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही
रायगढ़

Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

July 8, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

July 8, 2026
Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई

July 7, 2026
Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में
रायगढ़

Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

July 6, 2026
Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका बिलासपुर के सीपत से सकुशल दस्तयाब, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 6, 2026
Raigarh News : “अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 6, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बदल गया स्कूलों का कैलेंडर, अगले साल से 16 जून नहीं, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल
  • US Airstrike Iran: अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, 90 ठिकानों पर की Airstrike, ईरान का कुवैत और बहरीन पर जवाबी हमला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In