• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, July 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में दोहरी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 10, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में दोहरी कार्रवाई, 6.5 टन संदिग्ध कबाड़ और दो मालवाहक वाहन जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*10 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा एवं थाना छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ (₹1.48), एक 14 चक्का ट्रक तथा एक माजदा वाहन सहित कुल ₹28.48 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

READ ALSO

Raigarh news: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

🔸 *लैलूंगा पुलिस ने 14 चक्का ट्रक सहित 4.5 टन कबाड़ किया जब्त*

दिनांक 09 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक CG-14 MF-0223 को रोककर जांच की।

वाहन चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में ट्रक में लगभग 4.5 टन लोहे का स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.08 लाख तथा ट्रक की कीमत लगभग ₹15 लाख आंकी गई। पुलिस ने कुल ₹16.08 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर धारा 35(क), 35(ङ) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

🔸 *छाल पुलिस की लगातार दूसरे दिन भी अवैध कबाड़ परिवहन पर सख्ती, माजदा सहित 2 टन कबाड़ किया जब्त*

इसी दिन थाना छाल पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन क्रमांक CG-12 AZ-3191 को ग्राम बोजिया के पास रोककर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ लोड कर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है।

वाहन चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, कोरबा से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में लोहे की छड़, एंगल, वाहनों के टूटे-फूटे पार्ट्स सहित लगभग 2 टन कबाड़ मिला। पुलिस ने ₹40 हजार मूल्य का कबाड़ एवं ₹12 लाख कीमत का माजदा वाहन, कुल ₹12.40 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त कर इस्तगासा क्रमांक 13/26 के तहत धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन एवं हमराह पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

.

रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार एवं चोरी की संपत्ति के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध कबाड़ के स्रोत, स्वामित्व एवं उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”अवैध कबाड़ कारोबार चोरी और संगठित अपराधों की बड़ी कड़ी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रायगढ़ पुलिस पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”*

Related Posts

Raigarh news: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh news: लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 9, 2026
Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रायगढ़

Raigad news: बाढ़ का कहर! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

July 9, 2026
Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार

July 9, 2026
Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही
रायगढ़

Raigarh News : निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त, खरसिया के चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

July 8, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में छाल पुलिस की कार्रवाई में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का वाहन जब्त

July 8, 2026
Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई

July 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत*
  • Chhattisgarh top news: धान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे से 16 लाख नकद और अहम दस्तावेज जब्त
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
  • डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In