• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News एनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 13, 2026
in रायगढ़
Raigarh News एनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*13 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुखबीर तंत्र को सुदृढ किया जा रहा है जिसमें पुसौर पुलिस ने एनएच-53 पर युवक से मारपीट कर मोबाइल, नकदी एवं अन्य सामान लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, नगदी राशि, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली है।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

 

*क्या है लूटपाट का मामला*

प्रार्थी कमल प्रसाद जांगड़े निवासी ग्राम तेतला ने 11 जुलाई 2026 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 जुलाई की रात रायगढ़ से अपने घर लौट रहा था। रात करीब 10:20 बजे लोहरसिंह पेट्रोल पंप के आगे मां मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एनएच-53 पर बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी में सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से डराते हुए बैग एवं पर्स में रखे ₹2,500 नगद, रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर आईडी लूटकर कोडातराई की ओर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*तत्काल जांच में जुटी पुलिस*

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33 वर्ष), चन्द्रभानू साव (26 वर्ष) तथा एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के रूप में की। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली। *आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी, लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, नगदी राशि-1600 रूपये तथा प्रार्थी के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी एवं चार एटीएम कार्ड बरामद* किए गए। तहसीलदार पुसौर की उपस्थिति में कराई गई शिनाख्ती परेड में प्रार्थी ने तीनों की पहचान की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को अपराध क्रमांक 187/2026, धारा 296, 115(2), 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन इस अंधे लूटकांड का सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय तथा आरक्षक कमलेश निराला की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”लूटपाट जैसी घटनाएं करने वाले अपराधियों के लिए रायगढ़ जिले में कोई जगह नहीं है। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे अपराधों का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और न्यायालय से सख्त सजा दिलाने पुलिस सुसंगत साक्ष्यों के साथ चालान पेश करेगी”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
Next Post
Gold-Silver Rate Update: लगातार तूफानी तेजी के बाद सोना -चांदी के रेट्स में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ दाम?

Gold-Silver Rate Update: लगातार तूफानी तेजी के बाद सोना -चांदी के रेट्स में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ दाम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

January 11, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, कोतरारोड़ पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026

सामाजिक न्याय के लिए 6 से 14 अप्रैल के बीच जगह-जगह बैठकें करें-पीएम मोदी

March 29, 2022

नौकरी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति में झाेंका

April 8, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In