• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : 24 घंटे में 5 बड़ी आबकारी कार्रवाई, 94 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 13, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : ऑपरेशन आघात : 24 घंटे में 5 बड़ी आबकारी कार्रवाई, 94 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

13 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाये “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के भीतर अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए थाना तमनार, थाना छाल एवं चौकी खरसिया क्षेत्र में लगातार दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से कुल 94 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

 

🔸 *तमनार पुलिस ने बांधापाली में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा*

ऑपरेशन आघात के तहत थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बांधापाली निवासी मिनकेतन यादव (34 वर्ष) अपने घर की बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता के तीन प्लास्टिक जरीकेन तथा 2 लीटर क्षमता के एक जरीकेन में कुल 17 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

🔸 *डोलेसरा में शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 15 लीटर शराब जब्त*

इसी दिन थाना तमनार पुलिस को दूसरी सूचना ग्राम डोलेसरा उरांव मोहल्ला से मिली, जहां दिलबोध तिग्गा (26 वर्ष) अपने घर में हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बेच रहा था। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग भाग निकले, जबकि आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी की बाड़ी से 5-5 लीटर क्षमता के तीन जरीकेनों में कुल 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमप्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरूषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की विशेष भूमिका रही।

🔸 *छाल पुलिस की बड़ी रेड, 35 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार*

थाना छाल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खर्रा में मार्शल धनवार (19 वर्ष) अपने घर के पीछे इमली के पेड़ के नीचे अवैध महुआ शराब बेच रहा है। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में दबिश दी और आरोपी को मौके पर शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता के एक जरीकेन तथा 10-10 लीटर क्षमता के दो जरीकेनों में कुल 35 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,000 है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक राजेश राठौर, भगवती लक्ष्मे और उमेन्द्र उरांव की विशेष भूमिका रही।

🔸 *चौकी खरसिया ने मालधक्का रेक प्वाइंट पर लगातार दो कार्रवाई की*

चौकी प्रभारिी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया पुलिस की लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई जारी इसी क्रम में कल मालधक्का रेक प्वाइंट के पास अभियान चलाते हुए पहली कार्रवाई में अजय साहू (43 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 12 खरसिया को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता के डिब्बे में 8 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता के डिब्बे में 4 लीटर, कुल 12 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,400 है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इसके बाद उसी क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए रामजाने साहू (19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 12 खरसिया को 15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक डिब्बे में रखे 14 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹2,800 है। आरोपी के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। चौकी खरसिया की दोनों शराब रेड कार्यवाही में प्रशिक्षु उनि प्रवीण बांधव, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा, अशोक कंवर, महिला आरक्षक प्रियंका मिंज और एमरेसिया टोप्पो शामिल थे ।

🔸 *सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले 12 लोगों पर भी कार्रवाई*

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में बरभांठा चौक, बासनपाली, हुंकराडीपा चौक, झरना, खम्हरिया, टपरंगा एवं धौराभांठा क्षेत्र में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान 07 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में ग्राम नवापारा एवं छाल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 03 व्यक्तियों तथा कोतरारोड़ पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों पर भी इसी धारा के तहत कार्रवाई की गई।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के विरुद्ध जिलेभर में लगातार प्रभावी अभियान जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*

*”अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारी रहेगा। समाज में अपराध और अव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली ऐसी गतिविधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
Next Post
Raigarh News : तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

Raigarh News : तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

देर से होगी मानसून की एंट्री:प्री मानसून नहीं, 44 डिग्री की गर्मी से लोग हो रहे बेहाल, एक माह पिछड़ेगी खेती

June 10, 2022
WPL 2026: भारतीय ​महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और उपकप्तान होंगे आमने सामने।

WPL 2026: भारतीय ​महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और उपकप्तान होंगे आमने सामने।

January 7, 2026
क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे

क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे

May 29, 2026
Moto G67 Power 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G67 Power 5G: 7000mAh बैटरी के साथ Moto G67 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

November 5, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In