• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन क्लीन हंट में फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 14, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन क्लीन हंट में फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

14 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची उपलब्ध कराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे आरोपी को कोरबा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे धोखाधड़ी एवं कूटरचना के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस प्रकरण में इससे पूर्व एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। भर्ती के दौरान जिला सक्ती निवासी नरेन्द्र कुमार तथा जिला जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने ऑनलाइन आवेदन करते समय कक्षा 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत की थी। प्रस्तुत अंकों के आधार पर दोनों का चयन रायगढ़ डाक संभाग अंतर्गत क्रमशः बर्रा एवं सुलेसा शाखा में डाकपाल (ग्रामीण डाक सेवक) पद पर हुआ। नियुक्ति से पूर्व दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान संबंधित अंकसूचियों का सत्यापन तमिलनाडु बोर्ड से कराया गया, जहां से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि दोनों अंकसूचियां फर्जी हैं तथा बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं की गई थीं। इसके बाद अधीक्षक डाकघर रायगढ़ की शिकायत पर *थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 34 भारतीय दंड संहिता* में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरवरी 2026 में दोनों अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई थी। विनोद राठौर ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। नरेन्द्र कुमार ने आरोपी को ₹3.50 लाख दिए, जबकि सोनम साहू ने नियुक्ति के बाद भुगतान करने की सहमति दी थी। आरोपी द्वारा दोनों को फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें जानते हुए भी उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में उपयोग किया। दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर दोनों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से फर्जी अंकसूचियां एवं उनके वास्तविक शैक्षणिक दस्तावेज जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता विनोद कुमार राठौर घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वर्ष 2013 में नकली नोट प्रकरण में उसे 10 साल की सजा हुई थी । जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पुनः जालसाजी एवं धोखाधड़ी के माध्यम से लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने में सक्रिय हो गया था। रायगढ़ में उसके साथियों के विरुद्ध अपराध दर्ज होने के बाद वह लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी कोरबा में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल कोरबा रवाना हुई और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए *विनोद कुमार राठौर पिता नारायण प्रसाद राठौर, उम्र 47 वर्ष, निवासी एल.आई.जी. 150, शिवाजी नगर, डंडिया मैदान के पास, थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा* को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई एवं पूरे प्रकरण के सफल खुलासे में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी तथा आरक्षक मुरली मनोहर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी नौकरियों में प्रवेश का प्रयास करने वाले तथा ऐसे षड्यंत्र रचने वाले गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 200 लीटर चोरी का डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 200 लीटर चोरी का डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश*

July 21, 2026

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण

October 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

March 22, 2026
बिहार नहीं लेकिन इस राज्य में साथ आ गई कांग्रेस और AIMIM, उपचुनाव में दिया समर्थन

बिहार नहीं लेकिन इस राज्य में साथ आ गई कांग्रेस और AIMIM, उपचुनाव में दिया समर्थन

October 21, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त
  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In