• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 16, 2026
in देश
Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा सनातन धर्म के सबसे पवित्र और भव्य उत्सवों में से एक है। हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुरू होने वाला यह उत्सव केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मुख्य मंदिर से बाहर आते हैं। यहां से तीनों देवी-देवता भव्य रथों पर सवार होकर अपनी मौसी के घर, यानी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। यह यात्रा लगभग 3 किलोमीटर लंबी होती है, जहां वे सात दिनों तक विश्राम करते हैं। इस उत्सव की सबसे खास बात इसके तीन विशाल और भव्य रथ हैं। इन्हें हर साल पूरी तरह लकड़ी से नए सिरे से बनाया जाता है, जिसमें एक भी कील या धातु का उपयोग नहीं होता। इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई यानी आज से हो रही है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज भेज सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की यह यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि प्रेम, समानता और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन जाति, धर्म और वर्ग का कोई भेद नहीं रहता। लाखों श्रद्धालु एक साथ भगवान के रथ को खींचते हैं और स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। मान्यता है कि रथ की रस्सी को स्पर्श करने या उसे खींचने मात्र से भी व्यक्ति को कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।रथयात्रा के लिए हर वर्ष विशेष परंपराओं का पालन करते हुए नीम की लकड़ी से तीन भव्य रथ तैयार किए जाते हैं। सबसे आगे भगवान बलभद्र का रथ ‘तालध्वज’ चलता है, जिसका रंग लाल और हरा होता है। इसके पीछे देवी सुभद्रा का रथ ‘दर्पदलन’ या ‘पद्मरथ’ चलता है, जिसे नीले और काले रंग से सजाया जाता है। सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का विशाल रथ ‘नंदिघोष’ या ‘गरुड़ध्वज’ चलता है, जो लाल और पीले रंग से सुसज्जित होता है। इन रथों का निर्माण पारंपरिक नियमों और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार किया जाता है।

READ ALSO

Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

himachal pradesh earthquake: सुबह सुबह भूकंप से कांपी इस राज्य की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता?

 

रथयात्रा के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA), छत्तीस निजोग और विभिन्न अनुष्ठान समितियां मिलकर पूरे कार्यक्रम का संचालन करती हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम भगवान के रथों को श्रद्धालुओं द्वारा खींचा जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन कर स्वयं को धन्य मानते हैं।भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन परंपरा में सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत उदाहरण मानी जाती है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान का स्मरण करते हुए रथयात्रा में शामिल होता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। यही कारण है कि पुरी की रथयात्रा को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पवित्र धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है।

Related Posts

देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

October 17, 2026
देश

himachal pradesh earthquake: सुबह सुबह भूकंप से कांपी इस राज्य की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता?

October 17, 2026
देश

Voter List Update: SSR 2027 का शेड्यूल का ऐलान, जानिए वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान

October 15, 2026
देश

Cracker factory blast: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका के बाद भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे होने की आशंका

October 15, 2026
देश

Supreme Court: ‘धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

October 15, 2026
देश

World news: स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा बच्चों की मौत

October 15, 2026
Next Post
IRCTC new website: IRCTC की नई Beta वेबसाइट लॉन्च, 4 नए फीचर्स बदल देंगे ट्रेन टिकट बुकिंग का एक्सपीरिएंस

IRCTC new website: IRCTC की नई Beta वेबसाइट लॉन्च, 4 नए फीचर्स बदल देंगे ट्रेन टिकट बुकिंग का एक्सपीरिएंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 29, 2026
ठंड के साथ साथ हल्की बारिश को भी झेलना होगा ? मौसम विभाग ने जारी की सूचना

ठंड के साथ साथ हल्की बारिश को भी झेलना होगा ? मौसम विभाग ने जारी की सूचना

January 22, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा की

April 14, 2026

Today Cg News: रक्षाबंधन पर मिला ‘विष्णु भैया’ का तोहफा

August 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • iPhone Duo: iPhone Duo की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख
  • Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
  • Trump Tariff Waiver: भारत को बड़ी राहत; ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर लगे कड़े प्रतिबंध हटाए, 100% टैरिफ का खतरा टला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In