• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

Rohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 17, 2026
in खेल
Rohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित के माता-पिता गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा अपने बेटे के इस आखिरी मैच के गवाह बनने के लिए लंदन पहुंच चुके हैं. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित आखिरी बार भारतीय जर्सी में खेलते नजर आएंगे.

 

READ ALSO

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कहां लाइव देखें

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

 

सेलेक्टर्स ने रोहित को बताया टीम का लॉन्ग-टर्म प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा से मुलाकात कर टीम इंडिया के लॉन्ग-टर्म प्लान के बारे में चर्चा की थी. सेलेक्टर्स ने साफ कर दिया था कि वो साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से रोहित के नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं और यह उनकी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज हो सकती है. सेलेक्शन कमेटी अब युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहती है, जिसमें यशस्वी जायसवाल को भविष्य के सलामी बल्लेबाज के रूप में एक बड़ी भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है.

 

 

 

और माना जा रहा है कि आखिरी वनडे मैच को देखने के लिए वो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद रहेंगे. हालांकि, रोहित शर्मा का ये आखिरी मैच होगा या नहीं इसका अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है और ना ही बीसीसीआई की ओर से कोई बयान सामने आया है.

 

 

अफगानिस्तान सीरीज में ही होना था फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज ही रोहित की आखिरी सीरीज होने वाली थी, लेकिन उस सीरीज में उनके बल्ले से निकले एक अर्धशतक के कारण सेलेक्टर्स ने इस फैसले को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया था. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रोहित का बल्ला पूरी तरह शांत रहा है. पहले वनडे में 11 रन बनाने के बाद वो कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में 47 गेंदों पर 26 रन ही बना सके. जिसने आखिरकार उन्हें इस बड़े फैसले की तरफ धकेल दिया.

 

दो फॉर्मेट को पहले ही कह चुके हैं अलविदा

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के दो फॉर्मेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं. 29 जून 2024 को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के तुरंत बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. इसके बाद, मई 2025 में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब लॉर्ड्स में वो अपने 50 ओवर के फॉर्मेट के सफर पर भी पूर्णविराम लगा सकते हैं.

Related Posts

खेल

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कहां लाइव देखें

October 17, 2026
खेल

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

October 14, 2026
खेल

India vs Zimbabwe T20 2026: 16 अक्टूबर को होगा भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला, जानें कैसे होगी दर्शकों की एंट्री

October 14, 2026
खेल

Ind Vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

October 11, 2026
खेल

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T-20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

October 11, 2026
खेल

India vs West Indies: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कल, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

October 10, 2026
Next Post
Covid cases: देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Covid cases: देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, राम मंदिर करमकांड के पास हुई मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

June 7, 2026

ओमिक्रॉन और डेल्टा से मिलकर बना नया वायरस, भारत में भी मिले केस

March 25, 2022
366 दिनों के बाद होगी इस खिलाड़ी की ODI में वापसी, सेमीफाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान

366 दिनों के बाद होगी इस खिलाड़ी की ODI में वापसी, सेमीफाइनल मैच से पहले दिया बड़ा बयान

October 29, 2025
PNB KYC update: PNB का अलर्ट! खाताधारकों को 30 नवंबर से पहले करना होगा यह काम…

PNB KYC News: PNB में है आपका भी खाता, तो फटाफट कर लें ये काम, वरना 2 दिन बाद बंद हो जाएगा आपका सेविंग अकाउंट!

November 27, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Durga Visarjan 2026: नवरात्र में कब करें दुर्गा विसर्जन? जानें सही दिन, मुहूर्त और विधि
  • Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक महंगी होंगी कई सेवाएं
  • Bank holiday: 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
  • Rashifal: धनु राशि वालों आज आपको अपने व्यवहार और आर्थिक फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी, जाने बाकि राशियों का हाल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In