• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 29, 2026
in रायगढ़
Raigarh News: शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*29 जुलाई, रायगढ़*। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत खरसिया पुलिस को एक और सफलता मिली है। मौहापाली मेन रोड पर शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक एवं उसके साथियों से मारपीट करने वाले फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के मेमोरेंडम पर मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी जब्त किया गया है, जबकि उसके दो अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

READ ALSO

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल (32 वर्ष) ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से उसके घर मौहापाली छोड़ने गया था। वापस लौटते समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद वहां पहुंचे। फैज खान ने कार रुकवाकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया और तीनों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान फैज खान ने अपने पास रखे लोहे के कड़े जैसे कठोर औजार से विनोद रायल के सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में प्रार्थी के साथ रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल को भी चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

प्रकरण में पुलिस चौकी खरसिया द्वारा अपराध क्रमांक 34/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद तीनों मुख्य आरोपी फरार हो गए थे। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर 28 जुलाई 2026 को आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की जानकारी मिली। एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया।

 

गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार *आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान, पिता मुस्ताक अहमद, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, हनुमान चौक, पुरानी बस्ती, खरसिया* को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

September 11, 2026
Next Post
Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे

Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News: किसानों को समर्थन मूल्य पर उनके वास्तविक धान विक्रय करने के कोई परेशानी ना हो–कलेक्टर

Raigarh News: किसानों को समर्थन मूल्य पर उनके वास्तविक धान विक्रय करने के कोई परेशानी ना हो–कलेक्टर

December 17, 2025

यातायात के नियमों का उल्‍लंघन करने वाले हो जाएं सावधान! दूसरी बार सिग्नल तोड़ने पर देने होंगे पांच हजार

May 9, 2022
Share market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी; HCL Tech, L&T, बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स बने रॉकेट!

Share market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी; HCL Tech, L&T, बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स बने रॉकेट!

June 16, 2026
Share Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते बाजार का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर मार्केट? ये फैक्टर करेंगे फैसला

Share Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते बाजार का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर मार्केट? ये फैक्टर करेंगे फैसला

July 19, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Share market outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते बाजार का मूड, जानें एक्सपर्ट्स राय
  • Chhattisgarh today news: AAP ने 21 राज्यों में नियुक्त किए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला को जिम्मेदारी
  • Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी
  • Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In