• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, July 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने कही ये बड़ी बात, जानिए किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 30, 2026
in देश
E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने कही ये बड़ी बात, जानिए किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि वर्ष 2016 से पहले निर्मित कुछ भारत स्टेज (BS)-III वाहनों को ई20 पेट्रोल पर चलाने से पहले केवल कुछ रबर के पुर्जों (रबर पार्ट्स) और गैस्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ा तकनीकी बदलाव नहीं है और नियमित सर्विसिंग के दौरान इन पार्ट्स को आसानी से बदला जा सकता है.

READ ALSO

Credit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू

UPI: NPCI का नया नियम लागू, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में गडकरी ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP), देहरादून, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा किए गए पूरीअध्ययनों में ये पाया गया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के लिए कारों या दोपहिया वाहनों के इंजन में किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है.

कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की जरूरत

उन्होंने बताया कि पुराने वाहनों पर भी E20 ईंधन के इस्तेमाल के बाद प्रदर्शन में कोई बड़ी गिरावट या असामान्य टूट-फूट देखने को नहीं मिली. जांच में ड्राइविंग क्षमता, स्टार्ट होने की क्षमता, धातु की अनुकूलता और प्लास्टिक पार्ट्स की अनुकूलता से जुड़े किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई.

गडकरी ने कहा, ‘1 अप्रैल 2005 से शुरू हुए और 2016 से पहले निर्मित BS-III वाहनों की टेस्टिंग में ही कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की जरूरत सामने आई है, जिसे वाहन की नियमित सर्विसिंग के दौरान आसानी से पूरा किया जा सकता है.’

E20 पेट्रोल से माइलेज पर क्या असर पड़ेगा?

ईंधन की खपत और माइलेज को लेकर उठ रही चिंताओं पर गडकरी ने कहा कि वाहन का माइलेज कई अलग-अलग कारणों पर निर्भर करता है. इसे केवल E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से जोड़ना सही नहीं है. उन्होंने बताया कि वाहन निर्माता कंपनियों और वाहन परीक्षण एजेंसियों ने भी स्पष्ट किया है कि माइलेज पर ड्राइविंग स्टाइल, वाहन की स्थिति, सड़क और अन्य कई कारकों का असर पड़ता है.

E20 पेट्रोल को लेकर बनी थी इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी

गडकरी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा 26 दिसंबर 2020 को गठित इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से जुड़े वाहन अनुकूलता, माइलेज और एफिशिएंसी जैसे सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की थी. इस कमेटी की रिपोर्ट ‘Roadmap for Ethanol Blending in India 2020-25’ जून 2021 में जारी की गई थी. इसमें वाहन के पार्ट्स की अनुकूलता, इंजन कैलिब्रेशन, फ्यूल सिस्टम, ड्राइविंग अनुभव, टिकाऊपन, उत्सर्जन और ईंधन एफिशिएंसी जैसे पहलुओं का अध्ययन किया गया था.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम को चरणबद्ध तरीके से, वैज्ञानिक जांच और सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद लागू किया गया है.

Related Posts

Credit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू
देश

Credit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू

July 29, 2026
UPI: NPCI का नया नियम लागू, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर
देश

UPI: NPCI का नया नियम लागू, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर

July 29, 2026
Parliament Monsoon Session: लोकसभा में पास हुआ पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल
देश

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में पास हुआ पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल

July 29, 2026
PM Fasal Bima Yojana 2026: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: लेकिन आवदेन के लिए सिर्फ दो दिन का समय, तुरंत करें ये काम
देश

PM Fasal Bima Yojana 2026: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: लेकिन आवदेन के लिए सिर्फ दो दिन का समय, तुरंत करें ये काम

July 29, 2026
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
देश

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

July 29, 2026
Toll Tax 2026: आम आदमी को बड़ा झटका, Toll Tax बढ़ा: 30 जुलाई से लागू होंगी नई दरें
देश

Toll Tax 2026: आम आदमी को बड़ा झटका, Toll Tax बढ़ा: 30 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

July 29, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Jio new offer: Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत
  • ITR Filing 2026: कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?
  • Election news: देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
  • E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने कही ये बड़ी बात, जानिए किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In