यदि आप जियो का नया ब्रॉडबैंड कनेक्श लेने का बना रहे हैं मन या फिर पहले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए यह काफी अच्छी खबर है. क्योंकि JioHome ने नया ऑफर पेश किया है, जिसमें 2 महीने का प्लान लेने पर ग्राहकों को 1 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी. यानी दो महीने के पैसे देने पर 3 महीने की सर्विस मिलेगी.
एक ही प्लान में इंटरनेट और भरपूर एंटरटेनमेंट

यदि हम इस ऑफर की खास बात करें तो इसमें सिर्फ हाई स्पीड इंटरनेट ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड डेटा, 12 OTT ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी लाभ मिलता है.
जानिए 100 Mbps वाले प्लान की कीमत
यह ऑफर JioHome के 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर उपलब्ध है. इस प्लान की कीमत 899 रुपये प्रतिमाह है और टैक्स अलग से. अगर यूजर एक साथ 2 महीने का प्लान लेते हैं तो कंपनी 1 महीने की वैलिडिटी फ्री देती है. यानी कुल 3 महीने.
Unlimited Data के साथ मिलेगी 100 Mbps की स्पीड
इस प्लान में 100Mbps तक की हाई स्पीड इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है. इससे 4k वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास जैसे इत्यादि काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं.
12 OTT ऐप्स का भी मिलेगा एक्सेस
इस प्लान के साथ 12 प्रीमियम Ott प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जाता है. इनमें JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, FanCode जैसे कई पॉपुलर ओटीटी ऐप्स शामिल है.
1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स का फायदा
इंटरनेट और ओटीटी के अलावा इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी मिलते हैं. इसमें न्यूज स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, बच्चों और अलग-अलग रीजनल भाषाओं के चैनल शामिल हैं
ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को JioHome का 2 महीने वाला प्लान चुनना होगा. हालांकि ऑफर की उपलब्धता और शर्तें आपके क्षेत्र और चुने गए प्लान के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है. इसलिए रिचार्ज का नया कनेक्शन लेने से पहले MyJio ऐप या Jio साइट पर ऑफर जरूर चेक कर लें.












