भारत में बहुत जल्द कागज कि नोटों के स्थान पर प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट चलने वाले हैं? यदि आपके मन में भी यह प्रश्न है कि ये नोट आपके वॉलेट में कब तक पहुंचेंगे, इस पर RBI गवर्नर ने स्वयं इस सवाल का उत्तर दे दिया है तो चलिए बिना देर किए ये जानते हैं कि प्लास्टिक नोट को लेकर RBI की क्या तैयारी है और आपके पुराने कागजी नोटों का क्या होगा.
कब तक पहुंचेंगे आम जनता के हाथों में प्लास्टिक के नोट?
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के दौरान गवर्नर ने कथन में कहा है कि प्लास्टिक के नोट साल 2028 तक बाजार में आ जाएंगे. इस पर RBI की पूरी तैयारी है कि अगले 2 सालों के अंदर ये नए और खास नोट आम जनता के हाथों में पहुंचा दिए जाएं. यानी अब प्लास्टिक नोट सिर्फ चर्चाओं का विषय नहीं रहेंगे, बल्कि जल्द ही प्लास्टिक के नोट असलियत बनने वाले हैं.

क्या बंद हो जाएंगे आपके पास रखे कागज के नोट?
अक्सर नए नोटों की खबर सुनते ही लोगों के मन में यह चिंता का विषय बन जाती है कि कहीं पुराने नोट बंद तो नहीं हो जाएंगे? तो इसका सीधा जवाब है- बिल्कुल नहीं. सरकार और RBI के अनुसार , अभी कागजी नोटों को बंद करने का कोई विचार नहीं है. क्योंकि बाजार में कागज और प्लास्टिक, दोनों ही तरह के नोट एक साथ प्रचलन में बने रहेंगे. इसलिए आपको किसी भी तरह से हैरान होने की आवश्कता नहीं है
प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों कि बनावट कैसे होंगी ..??
यह प्लास्टिक के नोट मामूली प्लास्टिक से नहीं, बल्कि एक विशेष तरह के पॉलिमर मटेरियल से बनाए जाते हैं. इनकी विशेषताए इन्हें काफी ज्यादा खास बनाती हैं:
ज्यादा टिकाऊ: ये नोट कागज के मुकाबले काफी लंबे अवधि तक चलते हैं और सरलता से नहीं फटते.
पानी और गंदगी से बचाव: यदि गलती से ये नोट पानी में धुल भी जाएं या गंदे हो जाएं, तो भी खराब नहीं होते. इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है.
नकली नोट बनाना नामुमकिन: प्लास्टिक नोटों में सुरक्षा के ऐसे फीचर्स होते हैं कि फर्जीवाड़ा के लिए इनका नकली नोट बनाना बहुत कठिन हो जाता है.
यह प्लास्टिक नोट भारत के बैंकिंग सिस्टम में एक नया और सुरक्षित बदलाव लेकर आएंगे. साल 2028 से जब ये नोट आपके हाथ में आएंगे, तो नोटों के भीगने या फटने की टेंशन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. तब तक आपके पुराने कागजी नोट पूरी तरह से मान्य और सुरक्षित हैं.












