• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Share market outlook: US-Iran तनाव से Q1 नतीजों तक, इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 9, 2026
in देश
Share market outlook: US-Iran तनाव से Q1 नतीजों तक, इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया. सेंसेक्स में 0.52 फीसदी की तेजी आई और यह 78,499.17 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 0.77 फीसदी बढ़कर 24,570.65 पर पहुंच गया. अब निवेशकों की नजर इस हफ्ते के कारोबार पर होगी. बाजार की दिशा इस सप्ताह कई घरेलू और ग्लोबल फैक्टर्स से तय हो सकती है.

 

READ ALSO

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

 

 

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट की स्थिति और अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर खास नजर रहेगी. कंपनियों के मजबूत नतीजों और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन तनाव अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है.

 

 

1. कंपनियों के तिमाही नतीजे

इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही यानी Q1 FY27 के नतीजे जारी करेंगी. इनमें टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, अपोलो हॉस्पिटल्स, HAL, भारत फोर्ज और ग्रासिम इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां शामिल हैं. निवेशक इन कंपनियों के मुनाफे, बिक्री और आगे के कारोबार को लेकर दिए गए अनुमान पर नजर रखेंगे. बेहतर नतीजे बाजार में तेजी को बढ़ावा दे सकते हैं.

 

 

2. महंगाई के आंकड़े

12 अगस्त को जुलाई 2026 की खुदरा महंगाई यानी CPI के आंकड़े जारी होंगे. इसके अलावा थोक महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. महंगाई के आंकड़े इसलिए जरूरी हैं क्योंकि इनका असर आगे रिजर्व बैंक की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों पर पड़ सकता है.

 

3. अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध शेयर बाजार के लिए बड़ा ग्लोबल ट्रिगर बना हुआ है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं. अगर तनाव कम होता है तो बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है. वहीं तनाव बढ़ने पर शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल सकता है.

 

4. कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर रहेगी. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 1.3 फीसदी बढ़कर 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं WTI क्रूड 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है. ऐसे में तेल महंगा होने पर देश की अर्थव्यवस्था और कंपनियों की लागत पर असर पड़ सकता है.

 

5. विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की खरीदारी भी बाजार के लिए अहम होगी. शुक्रवार को FII ने भारतीय शेयरों में 480.24 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII भी लगातार बाजार में खरीदारी कर रहे हैं. शुक्रवार को DII ने 235.56 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. अगर FII और DII की खरीदारी आगे भी जारी रहती है तो इससे बाजार को मजबूती मिल सकती है. हालांकि, ग्लोबल बाजार और भू-राजनीतिक घटनाक्रम के चलते उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

Related Posts

देश

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
Next Post
Bank of Baroda Vacancy 2026: Bank of Baroda में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Bank of Baroda Vacancy 2026: Bank of Baroda में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

8th Pay Commission: 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों की क्या बढ़ेगी पेंशन? जानें नया नियम

August 22, 2026
Bank Holidays: 17 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

Bank Holiday In December: द‍िसंबर में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट

November 25, 2025

BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

September 10, 2026
Chhattisgarh latest news: कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, धर्मांतरण के मामले को लेकर सर्व समाज ने किया बंद का ऐलान.

Chhattisgarh News Today: धर्मांतरण के विरोध में आज छत्तीसगढ़ बंद… इन जिलों में नहीं खुली दुकानें, चौक-चौराहों पर तैनात है पुलिस पुलिस के जवान

December 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार
  • Rashifal: मेष, धनु समेत इन राशि वालों कि आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़े 25 सितम्बर का राशिफल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In