भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे का जीत से आगाज किया है। टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से मात दी। भारतीय क्रिकेट टीम का ये 600वां टेस्ट मैच था, जिसमें जीत मिली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में लंका की बल्लेबाजी दूसरी पारी में 206 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम की यह जीत श्रीलंका की धरती पर 9 साल बाद आई है। पिछली जीत अगस्त 2017 में पल्लेकेले में आई थी। यही नहीं, लंका में भारत की यह टेस्ट में लगातार छठी जीत है। टीम इंडिया अगस्त 2015 से लंका को उसी के घर में हराती आ रही है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।
मानव सुथार ने गेंद से किया कमाल
टीम इंडिया की इस जीत में स्पिनर मानव सुथार का अहम योगदान रहा। सुथार ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 बल्लेबाजों को आउट किया। गॉल टेस्ट की पहली पारी में मानव ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने 6 में से 4 विकेट अपनी आखिरी 10 गेंदों पर चटकाए। बता दें, मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए थे और अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं। टेस्ट मैचों में मानव सुथार का यह पहला 10 विकेट हॉल है।
लंका के बल्लेबाजों ने किया निराश
भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में खेले गए इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल की 167 रन की कमाल की पारी के दम पर 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 284 रन बना सकी। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी 193 रनों पर सिमटी। इस तरह लंका को जीत के लिए 372 रनों का टारगेट मिला। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के बल्लेबाज 77.4 ओवर में 206 रन के स्कोर तक ही मैदान पर टिक सके। लंका की ओर से सोनल दिनुशा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सोनल ने 84 रन बनाए। वहीं, कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रनों की पारी ख














