• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

CG Private Job News: छत्तीसगढ़ में 885 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

CG Private Job News अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सूरजपुर जिले में निजी कंपनियों में कुल 885 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।समाचार

 

READ ALSO

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

Chhatisgarh News : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून, देखे आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 280 पदों पर भर्ती (CG Private in GPM)

CG Private Job News गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 21 अगस्त को शासकीय आईटीआई परिसर गौरेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें पांच निजी नियोजकों द्वारा 280 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, वेल्डर, राजमिस्त्री, हेल्पर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर और एग्रीकल्चर ऑफिसर समेत कई पदों पर अवसर मिलेंगे। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर और एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भी भर्ती होगी। 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे.

 

रायगढ़ में 171 रिक्त पद (CG Private in Raigarh)

रायगढ़ में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 25 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी कंपनियों द्वारा कुल 171 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें अदानी पावर लिमिटेड में अप्रेंटिस के 11 पद, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 25 पद और एनआईआईटी लिमिटेड के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर तथा एक्सिस बैंक के असिस्टेंट मैनेजर के कुल 40 पद शामिल हैं। इसके अलावा टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में टेक्नीशियन, ईओटी क्रेन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर एवं गैस कटर, वर्टिकल लेथ ऑपरेटर, ग्राइंडर, लेथ ऑपरेटर, पलपीट ऑपरेटर और रीगर सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर 95 रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए आईटीआई, 12वीं और स्नातक स्तर की योग्यता निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। हालांकि, मेला स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

 

सूरजपुर में सबसे ज्यादा 434 पद

सूरजपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 24 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, पर्री सूरजपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप चलेगा। इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं द्वारा 434 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड और आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ एक-एक सेट छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।

 

Read more Cg Current News : विशेष लेख : वनांचल में रेशम की चमक

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

CG Private Job Newsसूरजपुर के रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकेंगे। पंजीयन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सूरजपुर पहुंचकर सहायता ले सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालयों ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेलों में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

 

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून, देखे आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

October 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

October 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिसंबर में यह 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे और किन -किन राज्यों पर इसका पड़ेगा असर

October 3, 2026
छत्तीसगढ़

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

October 2, 2026
Next Post

Raigarh News : राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और पर्यावरण को समर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Share market today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी आया 25,902 के नीचे… रुपये को लगा और झटका

Share market today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी आया 25,902 के नीचे… रुपये को लगा और झटका

December 16, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव

January 10, 2022
मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

October 10, 2025
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.3 करोड़ का गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.3 करोड़ का गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

May 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद
  • जियो-एयरटेल या वीआई, 200 रुपये से कम में किसका प्लान है ज्यादा पैसा वसूल?
  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी
  • Delhi Dry Day: शराब के शौकीन ध्यान दें! आबकारी विभाग ने जारी किया 2 ‘Dry Day’, इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें; देखें पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In