• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, August 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और पर्यावरण को समर्पण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 20, 2026
in रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़ 20 अगस्त। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा,तकनीक शिक्षा के अग्रदूत,युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए हुई।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार

Raigarh News : ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृत

Read More : CG Private Job News: छत्तीसगढ़ में 885 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर मध्य ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के तत्वाधान में कांग्रेसजन वार्ड क्रमांक 1 राजीव नगर पहुंचे, जहां राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजली अर्पित की गई। इसी अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कांग्रेसजनों ने पौधा रोपण किया तथा कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय विद्यालय के बच्चों को फल, बिस्किट तथा शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी और पेन का वितरण किया गया। बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर आई खुशी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भावपूर्ण बना दिया।
शाखा यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि देश का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए,इसी भावना के साथ विद्याथियों को प्रोत्साहित करने का यह छोटा सा प्रयास किया गया।

इसी क्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कामगारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके निरंतर परिश्रम और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाखा यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21 वीं सदी की ओर ले जाने के लिए शिक्षा, विज्ञान, तकनीक,संचार और युवा शक्ति को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बनाया।
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने से लेकर देश में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत करने तक उनका योगदान आज भी भारत के विकास की दिशा में दिखाई देता है। इसलिए उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, पर्यावरण, सेवा और श्रम के सम्मान को समर्पित रहा।

मध्य ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी जी की स्मृतियों को जनसेवा के कार्यों के माध्यम से जीवंत रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप शिक्षण सामग्री वितरण, सफाई कामगारों का सम्मान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Read More : Free Aadhaar Update: 30 सितंबर तक फ्री में करा लें 5 और 15 साल के बच्चे का Aadhaar Update, बाद में देने पड़ेंगे पैसे

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,विकास ठेठवार,नरेश जायसवाल,राजेश कछवाहा,अनिल अग्रवाल, दयाराम धुर्वे,नयन पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू,संजुक्ता सिंह,बीनू बेगम,यशोदा कश्यप,पद्मा चौहान,दीपक भट्ट,देव साहू,यश यादव,सूर्य प्रताप सिंह,कौशिक भौमिक,नारायण घोरे,सोनू पुरोहित,सुदेश लाला, सुदीप कुमार घोष,वसीम खान,रजत गोयल,वैभव चौबे,गुलशन साहू,लाला यादव रवि पांडेय,भीम पटेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार

August 21, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृत

August 20, 2026
Next Post

SBI FD Rates: इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर घटा दीं ब्याज दरें; जानिए आपकी जमा पूंजी पर कितना पड़ेगा असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
WhatsApp New Rule: सरकार का WhatsApp पर बड़ा एक्शन, अब बिना एक्टिव SIM के नहीं चलेगा ऐप, जानें नया नियम

WhatsApp New Feature Launch: WhatsApp का नया ‘सीक्रेट फीचर’ लॉन्च! जानिए कैसे काम करता है यह नया फीचर?

December 6, 2025
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी। पढ़िए पूरी खबर।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी। पढ़िए पूरी खबर।

January 9, 2026
WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

WhatsApp E-Mitra: WhatsApp E-Mitra से पानी और बिजली बिल भुगतान समेत घर बैठे मिलेगी 27 सरकारी सेवाएं, यहां जानें कैसे?

July 5, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Today Cg News: ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य-संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित
  • Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पारंपरिक लोक कलाकारों को मिलेगा 24 हजार तक वार्षिक प्रोत्साहन,आवेदन 31अगस्त तक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In