Chhattisgarh Job Vacancy : अगर आप छत्तीसगढ़ से है और नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, दरअसल, राजधानी रायपुर में 2 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले (Raipur Rojgar Mela 2026) का आयोजन होने जा रहा है। रोजगार मेला सिविल लाइन स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती करेंगी। इस दौरान कुल 877 रिक्त पदों (877 Posts Recruitment) पर भर्ती की जाएगी।भौगोलिक संदर्भ
reae more Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? चेक करें अगस्त महीने की पूरी हॉलिडे लिस्ट
10वीं, 12वीं पास भी कर सकते है अप्लाई
इसमें 10वीं 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के साथ-साथ वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा और कृषि विषय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक युवा erojgar.cg.gov.in पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। (Chhattisgarh Job Vacancy 2026)
मुंगेली में रोजगार मेला 24 अगस्त को, 174 पदों पर की जाएगी भर्ती (CG Rojgar Mela)
Chhattisgarh Job Vacancyइसके आलावा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 24 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर कुल 174 रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इनमें सूर्या कंस्ट्रक्शन द्वारा फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।















