Raksha Bandhan 2026 साल 2026 रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जा रह है। ये दिन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। पर यदि आप राखी के पवित्र बंधन के साथ भाई की किस्मत को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार आपको भाई को राशि के अनुसार राखी बांधना चाहिए। चलिए जानते हैं राशि के अनुसार किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ होता है। आज पूरे दिन राखी बंधेगी. क्योंकि इस बार भद्रा का साया नहीं है.
अगर आप भी आपके द्वारा बांधी जाने वाली राखी को भाई का गुड लक (Good Luck) बनाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार आपके भाई के लिए कौन सी राशि सबसे शुभ होगी।
पुराने जमाने में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) पर धागा बांधने की प्रथा प्रचलित थी। हालांकि फैशन के इस दौर में राखियों की डिजाइनों (Rakhi Design) में भी बदलाव आ गया है।
अगर आप भी एक रक्षासूत्र से माध्यम से अपने भाई की किस्मत को जोड़ना चाहते हैं तो पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि भाइयों की राखी के राशिवार लकी रंग कौन से हैं। रक्षा बंधन 2026 – राशि के अनुसार भाई के लिए लकी राखी ….
मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशियों के भाई का लकी कलर
1-मेष राशि लकी राखी रंग (Mesh Rashi Lucky Rakhi Colour)
मेष राशि वालों का राशि स्वामी मंगल (Mangal) होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।
लाल रंग उनके जीवन में एनर्जी देकर उत्साह में वृद्धि करता है।
2-वृष राशि लकी राखी रंग
वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Shukra) होता है। शुक्र का रंग नीला होता है। इसलिए नीले रंग की राखी बांधना शुभ चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में शुक्र का प्रभाव बढ़ जाता।
ऐसा करने से आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
3-मिथुन राशि लकी राखी रंग
मिथुन (Mithun) राशि की स्वामी बुध होता है और बुध ग्रह का रंग हरा है। यही कारण है कि मिथुन राशि वालों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।
यह रंग भाई के जीवन में उन्नति और दीर्घायु दिलाएगा।
4- कर्क राशि लकी राखी रंग
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है। चूंकि चंद्रमा का रंग सफेद होता है। इसलिए इस राशि के जातकों के भाइयों को सफेद या चांदी के रंग की राखी पहननी चाहिए।
ऐसा करने से आपके भाई के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा।
सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक राशियों के भाई का लकी कलर
(Raksha Bandhan 2026 Rakhi lucky Colour)
5- सिंह राशि लकी राखी रंग
सिंह राशि का स्वामी सूर्य (Surya) होता है। चूंकि सूर्य का रंग लाल पीला होता है इसलिए इस राशि के भाइयों को लाल-पीले रंग की राखी (Color of Rakhi 2026) बांधनी जानी चाहिए। यह उनके जीवन में शुभता लाएगा।
6- कन्या राशि लकी राखी रंग
कन्या राशि का स्वामी बुध (Budh) होता है। इस ग्रह का रंग हरा होता है। यही कारण है इस राशि के भाइयों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।
7- तुला राशि लकी राखी रंग
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Shukra) होता है। शुक्र राशि का रंग नीला और सफेद होता है। यही कारण है कि तुला राशि के जातकों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधना सौभाग्यदायक माना जाता है।
8- वृश्चिक राशि लकी राखी रंग
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल का रंग लाल होता है। यही कारण है कि वृश्चिक राशि के भाइयों को लाल रंग की राखी बांधना सौभाग्यकारी माना जाता है।
धनु, मकर, कुम्भ , मीन राशियों के भाई का लकी कलर
9- धनु राशि लकी राखी रंग
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति यानी गुरु है। गुरु का रंग पीला होता है इसलिए इस राशि के जातकों को पीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।
10- मकर राशि लकी राखी रंग
मकर राशि के स्वामी शनि होता है। शनि का रंग काला और गहरा नीला होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को गहरे नीले रंग की राखी बांधने से विशेष लाभ मिलता है।
11-कुंभ राशि लकी राखी रंग
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव (Shani Dev) ही हैं। शनिदेव का रंग नीला है। इसलिए इन राशि के भाइयों को भी नीले रंग की राखी बांधकर उनकी बहने भाई की किस्मत खोल सकती हैं।
12- मीन राशि लकी राखी रंग
मीन राशि का स्वामी गुरू (Guru) है। अत: इस राशि के जातकों को चमकीले लाल, पीला या नारंगी रंग की राखी बांधने से लाभ फल मिलता है।
क्या इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा रहेगी
Raksha Bandhan 2026इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा काल 27 अगस्त को सुबह 8:18 से लेकर रात के 8:40 तक रहेगी। यानी रक्षाबंधन के एक दिन पहले भद्रा आएगी। पर रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं होगी।
पूर्णिमा तिथि (Sawan shukla pakshan Purnima Tithi)
27 अगस्त को प्रारंभ : सुबह 8:23 से शुरू होगी।
28 अगस्त को समाप्त: सुबह 9:9 मिनट तक रहेगी।











