• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ कमिश्नरेट पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 29, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhattisgarh news raipur शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों और वहां नियमों के पालन की जांच के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की गई। इसके लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में CRPF के SI ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाज के दौराम हुई मौत

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

 

ग्राहकों के रजिस्टर से CCTV तक खंगाला

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में कई बिंदुओं पर जांच की। ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच की गई। इसके अलावा सेंटर संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए।

 

Read more Online Shopping News: 1 सितंबर से महंगी होगी ऑनलाइन शॉपिंग! कंपनियों ने डिलीवरी चार्ज में किया इजाफा

 

 

पुलिस ने कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी पड़ताल की। जांच का उद्देश्य यह देखना था कि स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और आवश्यक प्रक्रियाओं के तहत संचालित हो रहे हैं या नहीं।

 

लीज और स्वामित्व के दस्तावेज भी जांचे

 

पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में किसी तरह की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि की भी जांच की। इसके साथ ही परिसर की व्यवस्था, लीज और किराए से संबंधित दस्तावेज, स्वामित्व संबंधी कागजात तथा सेंटर संचालन के लिए आवश्यक अन्य अनुमतियों को भी जांच के दायरे में रखा गया।

 

दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इनमें थाना डीडी नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एलिना स्पा सेंटर और थाना पंडरी क्षेत्र के अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। इन दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 

स्पा सेंटरों की निगरानी आगे भी जारी

 

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यदि किसी सेंटर में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस कमिश्नरेट का यह अभियान शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों, दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Chhattisgarh news raipurपुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, शहर के स्पा सेंटरों की सघन जांच के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में की गई। जांच के लिए गठित पुलिस टीमों का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा ने किया।

 

 

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में CRPF के SI ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाज के दौराम हुई मौत

October 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में बस किराया 40% तक बढ़ा, अब साधारण बस में ₹1.75 प्रति किमी देने होंगे

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

October 13, 2026
Next Post

EPFO Rules: नौकरी गई तो PF का 75% पैसा तुरंत निकल सकेंगे? जानिए नया नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

July 24, 2026

थाना प्रभारी ने युवती को बनाया हवस का शिकार,थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों पर गैंगरेप का आरोप

May 4, 2022
Chhattisgarh news: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल

Chhattisgarh news: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल

May 9, 2026
NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं

NEET पेपर लीक मामला: SC ने NTA को लगाई फटकार, बोला एनटीए-2027 से CBT मोड में होंगी परीक्षाएं

May 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में CRPF के SI ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाज के दौराम हुई मौत
  • India vs Zimbabwe T20 2026: 16 अक्टूबर को होगा भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला, जानें कैसे होगी दर्शकों की एंट्री
  • HD Fire Protect: पहले ही दिन 4.62 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, 91 रुपये पर पहुंचा GMP Price
  • Navratri: 18 या 19 अक्टूबर, महाष्टमी कब है? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In