• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

 CG Bijli eKYC: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से E-KYC कराना जरूरी, घर बैठे भी कर सकते हैं ये काम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

CG Bijli eKYC: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) के लिए जरूरी खबर है। बिजली कनेक्शन के लिए अब ई-केवाईसी (e-KYC Mandatory) जरूरी हो गई है। जिसकी प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इसमें सिर्फ घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल समेत बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियों को शामिल किया गया है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में CRPF के SI ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाज के दौराम हुई मौत

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

1 सितंबर से शुरू होगी ई-केवाईसी की प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 1 सितंबर से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके दौरान बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी और उपभोक्ता की पहचान का आधार कार्ड के जरिए सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि बिजली कंपनी के रिकॉर्ड और आधार कार्ड में दर्ज नाम एक जैसा हो। आधार और बिजली रिकॉर्ड में नाम अलग हुआ तो अटकेगी ई-केवाईसी

 

बिजली कंपनी के अनुसार, ई-केवाईसी तभी सफल होगी जब आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड में दर्ज नाम का पूरा मिलान होगा। नाम की स्पेलिंग, पूरा नाम या उपनाम अलग होने पर भी प्रमाणीकरण में परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही अगर दोनों दस्तावेजों में नाम अलग है तो उपभोक्ता को पहले बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में नाम ठीक करवाना होगा। इसके लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन देकर नाम में सुधार या जरूरत पड़ने पर नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही ई-केवाईसी कराई जा सकेगी।

 

घर बैठे कर ऐसे करें ई-केवाईसी

उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए हर बार बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। आप मोर बिजली एप के जरिए घर बैठे आधार प्रमाणीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी आने पर उपभोक्ता अपने संबंधित वितरण केंद्र या फिर जोन कार्यालय पहुंचकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। कार्यालयों में अधिकृत कर्मचारी प्रकाश एप के ई-केवाईसी पोर्टल के माध्यम से सत्यापन करेंगे। इसके अलावा मीटर रीडरों को भी उपभोक्ताओं से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ई-केवाईसी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ई-केवाईसी शुरू कराने से पहले उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्शन के दस्तावेज में दर्ज नाम और आधार कार्ड पर लिखे नाम की जांच कर लेनी चाहिए। दोनों जगह नाम समान होने पर ही आधार प्रमाणीकरण आसानी से पूरा होगा। अगर नाम में किसी तरह की गलती या अंतर है, तो पहले बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में सुधार कराएं और उसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।

 

ये भी पढ़ें : MP Weather Today : मध्य प्रदेश में 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, मंडला-बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

ई-केवाईसी के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

CG Bijli eKYCजानकारी के लिए आपको बता दें कि बिजली कंपनी ने साफ किया है कि ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए अगर कोई कर्मचारी, मीटर रीडर या अन्य व्यक्ति ई-केवाईसी के नाम पर पैसे मांगता है तो उसे भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में CRPF के SI ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाज के दौराम हुई मौत

October 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में बस किराया 40% तक बढ़ा, अब साधारण बस में ₹1.75 प्रति किमी देने होंगे

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

October 13, 2026
Next Post

Bank Holidays in September: सितंबर में कुल 15 दिन बंद रहेगी बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़: एनआरडीए परिसर में धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया

April 24, 2022
Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News: पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
PAN-Aadhaar Link: अटक गया है पैन-आधार लिंक? यहां जानें SMS के जरिए लिंक करने का आसान तरीका

Aadhaar-PAN Link Last Date: इस तारीख से पहले पैन को आधार से जल्द करें लिंक, नहीं तो डेडलाइन मिस करना पड़ेगा भारी और लगेगा जुर्माना

December 26, 2025
Rashifal 2025: साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्च भरा रहेगा। पढ़िए दैनिक राशिफल

February 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..
  • JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…
  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In