• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 2047 के विज़न का सपना दिखाने वाले पहले रायगढ़ की बदहाल सड़कों और ठप पड़े विकास कार्यों का जवाब दें — आशीष शर्मा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 30, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : रायगढ़। बड़े-बड़े दावे, विकास के चमकदार विज्ञापन और वर्ष 2047 के सुनहरे विज़न का सपना दिखाकर रायगढ़ की जनता को आखिर कब तक भ्रम और धोखे में रखा जाएगा? जमीनी हकीकत यह है कि शहर की सड़कें बदहाल हैं, जगह-जगह गड्ढे हैं और आम नागरिकों का चलना तक दुश्वार हो चुका है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी शहर रायगढ़ के महामंत्री आशीष शर्मा ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं पर तीखा प्रहार करते हुए कही।

READ ALSO

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

Read More: Chhattisgarh news: अवैध शराब के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

आशीष शर्मा ने कहा कि विडंबना यह है कि जिन सड़कों का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था, उनकी हालत आज इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। आए दिन इन्हीं बदहाल सड़कों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। आखिर इन हादसों और मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

उन्होंने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि नई बनी सड़कें इतनी जल्दी खराब कैसे हो गईं? निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच किसने की? दोषी ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई हुई? या फिर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण जनता की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया?

आशीष शर्मा ने कहा कि रायगढ़ में एक ओर अधिकारियों का राज हावी है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। आम नागरिक अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वर्षों तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल घूमती रहती हैं और आम जनता परेशान होती रहती है।

उन्होंने शहर के मध्य स्थित वार्ड क्रमांक 19 के संजय कॉम्प्लेक्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वादों और घोषणाओं के अनुसार यहां अब तक काम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। जनता लगातार इंतजार कर रही है और जिम्मेदार लोग केवल आश्वासन देने में व्यस्त हैं।

आशीष शर्मा ने कहा कि वार्ड क्रमांक 19 में मकानों के नवीनीकरण से संबंधित कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। कभी एनओसी के नाम पर तो कभी किसी अन्य तकनीकी आपत्ति के नाम पर आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। शीट नंबर 43 एवं पिछले लगभग तीन वर्षों से मकानों व जमीनों के पट्टे नवीनीकरण का एक भी कार्य नहीं हो पाया है। आखिर जनता कब तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाती रहेगी?

उन्होंने सवाल उठाया कि जब शहर की सड़कें बदहाल हों, विकास कार्य अधूरे पड़े हों, सरकारी कार्यालयों में जनता के काम वर्षों तक लंबित रहें और आम नागरिक अपने अधिकारों के लिए भटकता रहे, तो आखिर किस आधार पर रायगढ़ को विकसित शहर बनाने का दावा किया जा रहा है?

आशीष शर्मा ने कहा कि विकास केवल होर्डिंग, विज्ञापन, भाषण और कागजों में बने विज़न से नहीं होता, विकास जमीन पर दिखाई देना चाहिए। जनता को 2047 का सपना दिखाने से पहले वर्तमान रायगढ़ की बदहाल तस्वीर को सुधारना होगा।

उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग सत्ता की चमचागिरी में हर विफलता को विकास बताने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रायगढ़ की जनता सब देख रही है और सब समझ रही है। टूटी सड़कें, गड्ढे, दुर्घटनाएं, ठप पड़े काम और सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली खुद सरकार के विकास मॉडल की सच्चाई बयान कर रही है।

आशीष शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिस राजनीति को सत्ता के चमचे विकास की राजनीति बताकर प्रचारित कर रहे हैं, वह वास्तव में रायगढ़ के लिए विनाश की राजनीति साबित हो रही है।

उन्होंने मांग की कि शहर की खराब सड़कों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा वार्ड क्रमांक 19 के संजय कॉम्प्लेक्स एवं लंबित मकान नवीनीकरण प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए।

Read More: Raigarh News : शहर की बदहाल सड़कों से छीन रही है बेकसूरों की जिंदगीयाँ, चिंता का विषय: शाखा यादव

रायगढ़ की जनता को अब खोखले वादे नहीं, जवाब चाहिए।
विज़न नहीं, जमीन पर विकास चाहिए।
भाषण नहीं, जवाबदेही चाहिए।

आशीष शर्मा
महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी शहर रायगढ़

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
Next Post

Korba news: कोरबा जिले में भयंकर बाढ़ से मची तबाही….कई वार्डों में जलभराव, नाले का गंदा पानी घरों में घुसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

May 1, 2026
शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, सचिन-विराट जैसे दिग्गजों के क्लब में पहली बार मारेंगें एंट्री

भारतीय टीम के लिए बड़ी टेंशन, ODI सीरीज से बाहर हो सकते हैं गिल; इन 2 प्लेयर्स में कप्तानी के लिए टक्कर

November 22, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

March 26, 2026
Vaishali Express Fare: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, सस्‍ता हुआ इस ट्रेन का ट‍िकट; 75 रुपये तक घटे दाम

Vaishali Express Fare: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, सस्‍ता हुआ इस ट्रेन का ट‍िकट; 75 रुपये तक घटे दाम

December 11, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPI New Rules 2026: आज नहीं लागू हो रहे हैं UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया MDR नियम
  • Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई
  • Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर
  • Bank holiday: दुर्गा पूजा से दशहरा तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कहां रहेगी छुट्टी… देखें पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In