IDFC bank अगस्त में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का IDFC फर्स्ट बैंक भी शामिल है। नए इंटरेस्ट रेट 1 सितंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.10% ब्याज मिल रहा है। वर्तमान में अधिकतम ब्याज दरें 7.25% हैं। जबकि न्यूनतम ब्याज दर 3.25% है।
वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिलती रहेगी। ब्याज दरें 3.50% से लेकर 7.25% हैं, वर्तमान में अधिकतम 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करते की सलाह दी जाती है।
कितने दिन के FD पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?
IDFC bankबैंक सबसे ज्यादा ब्याज 500 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 1 सितंबर से इसमें मैच्योरिटी स्लैब पर 25 बीसी कम ब्याज मिलने वाला है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.35% होगा। 371 दिन से लेकर 499 दिन के टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% रिटर्न मिल रहा है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर 375 दिन का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
7 से लेकर 29 दिन- 3.25%
30 से लेकर 45 दिन- 3.50%
46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
91 से लेकर 180 दिन- 5%
181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
1 साल से लेकर 370 दिन- 6.50%
371 दिन से लेकर 499 दिन- 7%
500 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.10%
3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.75%
5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%
5 साल- 6.75%
375 दिन- 7%
वरिष्ठ नागरिक- 0.25%
रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव
IDFC bank1 सितंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें लागू होने वाली है। ग्राहक 6 महीने से लेकर 36 महीने तक का निवेश कर सकते हैं। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 6.50% से लेकर 7.10% तक ब्याज मिलेगा। वर्तमान में अधिकतम ब्याज दरें 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दरें 7.50% से घटाकर 7.35% हो जाएंगी। आरडी में कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1,25,000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।













