• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home अन्य खबर

India GDP Growth: भारत की इकॉनमी का बजा डंका, पहली तिमाही में 7.8% रही जीडीपी ग्रोथ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 31, 2026
in अन्य खबर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

India GDP Growth टैक्स कटौती ने बढ़ाई लोगों की खर्च करने की ताकत.कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बन सकती हैं अर्थव्यवस्था के लिए खतरा.

खेती की रफ्तार धीमी पड़ी, माइनिंग सेक्टर में आई भारी गिरावट.
क्या 2047 तक विकसित भारत का सपना हो पाएगा साकार?
अगली तिमाहियों में क्यों कम हो सकती है विकास दर?
अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% पर पहुंच गई है. पिछले साल इसी तिमाही में ये आंकड़ा 6.9% था. खास बात ये है कि ये आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (7%) के अनुमानों से काफी बेहतर हैं. महंगाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद बाजार में ग्राहकों की मांग कम नहीं हुई है. ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है. पहली तिमाही में रियल जीवीए ग्रोथ 8.2% रही, जो पिछले साल 7.1% थी. वहीं, नॉमिनल जीवीए ग्रोथ 11.5% दर्ज की गई है. नॉमिनल जीडीपी भी 8.1% से बढ़कर 10.3% हो गई है.

READ ALSO

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

खपत के साथ सरकारी निवेश का कमाल

इस शानदार तेजी के पीछे खपत, मजबूत निर्यात के अलावा सरकार का पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) मुख्य वजह बना है. पहली तिमाही में सरकार के कैपेक्स में 18.6% का इजाफा हुआ है. पिछले साल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के साथ इनकम टैक्स में हुई कटौती से आम जनता को बड़ी राहत मिली थी. इसी वजह से महंगाई के बावजूद लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा बचा रहा. इसका सीधा असर पैसेंजर वाहनों की बिक्री पर दिखा, जिसमें 25.6% का शानदार उछाल आया है.

 

ये भी पढ़ेंIPO NEWS: इस हफ्ते लॉन्च होगी 7 मेगा IPO, बाजार से ₹1,400 करोड़ जुटाने की होड़

बिजली की मांग भी 1.9% से बढ़कर 8.4% हो गई है. सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है, जहां परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) 58.6 तक पहुंच गया है. डीबीएस बैंक की वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव के अनुसार कॉरपोरेट अर्निंग के आंकड़े भी काफी सकारात्मक रहे हैं. एचडीएफसी बैंक की प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता का कहना है कि बिक्री बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर पड़ा दबाव कम हुआ है.

कृषि से लेकर माइनिंग सेक्टर का हाल

एक तरफ जहां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी दिखी, वहीं कुछ बुनियादी सेक्टर्स ने निराश भी किया है. पहली तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर पिछले साल के 4.4% से घटकर 3.6% पर आ गई है. माइनिंग सेक्टर का हाल सबसे ज्यादा खराब रहा. पिछले साल माइनिंग में 12.4% की तेजी थी, लेकिन इस बार ये 2.4% सिकुड़ गया है.

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि दूसरी व तीसरी तिमाही में जीडीपी की ये रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतें हैं. भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा तेल आयात करता है. इकरा (ICRA) की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के मुताबिक, कच्चे माल की बढ़ती लागत ने मुनाफे पर असर डाला है. फिलहाल कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार है. अगर ईरान युद्ध का असर बढ़ता है, तो ऊर्जा की बढ़ती कीमतें अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव डाल सकती हैं.

बुरा सोचने वाले फेल हो गए: पीएम मोदी

India GDP Growthइस शानदार जीडीपी ग्रोथ पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए इसे एक बहुत बड़ी कामयाबी बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दुनिया भर में फैले तनाव, महंगे कच्चे तेल और सप्लाई चैन की तमाम दिक्कतों के बावजूद देशवासियों की एकजुटता ने यह कमाल कर दिखाया है. मोदी ने आलोचकों पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘बुरा सोचने वाले फेल हो गए और भारत एक बार फिर से खिल उठा है.’ इस बेहतरीन प्रदर्शन का पूरा क्रेडिट जनता की कड़ी मेहनत और एनडीए सरकार की शानदार नीतियों को दिया गया है. आंकड़ों की बात करें तो इस तिमाही में रियल जीवीए 8.2% और नॉमिनल जीडीपी 10.3% रही है

Related Posts

अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 16, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 14, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 13, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 13, 2026
अन्य खबर

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

October 12, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
Next Post

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ भाजपा ने की मोर्चा प्रभारियों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बालोद के महिला महाविद्यालय का नामकरण भक्त माता कर्मा के नाम करने की घोषणा

May 22, 2022
Driving Licence Rules Changed: 1 अगस्त से बदल जाएंगे Driving Licence बनवाने का नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा DL, जानें नया नियम

Driving Licence Rules Changed: 1 अगस्त से बदल जाएंगे Driving Licence बनवाने का नियम, अब इस दस्तावेज के बिना नहीं बनेगा DL, जानें नया नियम

July 7, 2026
Hydrabad road accident: भीषण सड़क हादसा; कार की लॉरी से जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hydrabad road accident: भीषण सड़क हादसा; कार की लॉरी से जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

May 2, 2026
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

August 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Tecno: 6500mAh बैटरी के साथ Tecno ने भारत में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • SSR in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों में SSR! इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया
  • Chhattisgarh samachar: आज रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, जानें कहां और कैसे देखें लाइव?
  • Health And Fitness: इन तीन चीजों में होता है बहुत ज़्यादा Vitamin C, डाइट में जरूर करें शामिल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In