Ram Mandir Trust CEO अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा होंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की खास बैठक में सभी स्थायी सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों के साथ बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर में भी एक्टिव थे।
3 नामों में से जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर
CEO के पद के लिए चयन समिति ने ट्रस्ट को 3 नामों का पैनल भेजा था। इनमें से रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (Jitendra Mishra) के नाम पर ट्रस्ट ने मुहर लगाई। 2 सितंबर, बुधवार को हुई बैठक में जितेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर में एक्टिव थे पूर्व एयर मार्शल
जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल रह चुके हैं। जितेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु सेना के पश्चिमी कमांड के चीफ थे। जितेंद्र मिश्रा देवरिया के रहने वाले हैं और 30 अप्रैल 2026 में वायु सेना से रिटायर हुए हैं।
अति विशिष्ट और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित
सेवानिवृत्ति के बाद जितेंद्र मिश्रा ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम की लोकेशन पता करने के लिए जासूसी नेटवर्क और स्लीपर सेल को सक्रिय किया था। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
क्या होगा CEO का काम ?
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO राम मंदिर के रोजमर्रा के प्रशासनिक काम संभालेंगे। वे मंदिर ट्रस्ट और अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का काम भी करेंगे। ये जिम्मेदारी काफी अहम है, क्योंकि अयोध्या देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। CEO की नियुक्ति का फैसला राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच कर रही SIT की सिफारिश के बाद लिया गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य
महेश भागचंदना
डॉ. निर्मला यादव
मदन पांडे
ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 557 पदों पर होगी भर्ती…
3 ट्रस्टी क्यों चुने गए ?
Ram Mandir Trust CEOराम मंदिर में दान के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और एक अन्य ट्रस्टी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद खाली हुई तीनों जगहों पर नए ट्रस्टियों की नियुक्ति की गई है। अब मदन मोहन पांडे, महेश भागचन्दका और निर्मला यादव को ट्रस्ट में शामिल किया गया है। मदन मोहन पांडेय अयोध्या, महेश भागचन्दका दिल्ली और निर्मला यादव शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। चंपत राय की जगह गोविंद देव गिरि ट्रस्ट के नए महासचिव होंगे।















