• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News: विशेष आलेख : सपनों को मिला अपना आशियाना, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 2, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Today Cg News : रायपुर, 02 सितंबर 2026

​प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

READ ALSO

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात

​प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

​प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास

अपने घर की छांव केवल चार दीवारें या छत नहीं होती, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, समाज में सम्मान और एक बेहतर भविष्य का अटूट भरोसा होती है। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने नारायणपुर जिले के ग्रामीण परिवारों के इस चिरप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस योजना के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को न केवल पक्के और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि उनके जीवन में एक अभूतपूर्व स्थायित्व, आत्मसम्मान और नए आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

जिले में 4 हजार 770 आवासों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण

​नारायणपुर जिले में योजना के सुचारू क्रियान्वयन के तहत कुल 10 हजार 130 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 4 हजार 770 आवासों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 5 हजार 360 आवास द्रुत गति से निर्माणाधीन हैं। इस पूरे अभियान के माध्यम से जिले के कुल 10 हजार 130 ग्रामीण लाभार्थी एवं परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा आवास निर्माण की गति को बढ़ाने के साथ-साथ सभी पात्र परिवारों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पक्का घर, परिवार की सुरक्षा का मजबूत आधार

​ग्रामीण अंचल के परिवारों के लिए एक पक्का मकान महज रहने का स्थान नहीं होता, बल्कि यह उनके सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन की मजबूत आधारशिला होता है। वर्षों तक कच्चे, जर्जर और असुरक्षित मकानों में मौसम की मार झेलने वाले परिवारों को जब अपना पक्का आवास मिलता है, तो उन्हें मूसलाधार बारिश, भीषण गर्मी और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों से स्थाई सुरक्षा मिल जाती है।

सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण का  हो रहा है निर्माण

​प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित ये पक्के मकान ग्रामीणों की जिंदगी में एक नई स्थिरता ला रहे हैं। अपने आशियाने का सपना पूरा होते ही इन परिवारों में भविष्य को लेकर एक नया विश्वास जगा है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है।

​4 हजार 770 परिवारों का सपना हुआ साकार

​नारायणपुर जिले में योजना की प्रभावी प्रगति के फलस्वरूप अब तक 4 हजार 770 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के साथ ही वर्षों से अपने पक्के घर की आस लगाए बैठे हजारों ग्रामीणों का सपना साकार हुआ है। ​अपने नए और पक्के घर में गृह प्रवेश करना इन परिवारों के लिए केवल एक आवास पाना भर नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन की एक नई और सुनहरी शुरुआत है। इस आशियाने के साथ ही वे सामाजिक सुरक्षा, प्रतिष्ठा और स्थायित्व का अनुभव कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, तेजी से बन रहे 5 हजार 360 निर्माणाधीन आवास भी बहुत जल्द पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे आने वाले समय में और अधिक परिवारों को सुरक्षित छत नसीब होगी।

निर्माण कार्य से गांवों में बढ़ रही आर्थिक गतिविधियां

​इस योजना का सकारात्मक और व्यापक प्रभाव केवल लाभार्थी परिवारों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा दी है। मकान निर्माण की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय स्तर पर राजमिस्त्रियों, मजदूरों, कारीगरों और निर्माण सामग्री के स्थानीय विक्रेताओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ​निर्माण कार्यों की इस श्रृंखला से गांवों के भीतर आर्थिक चक्र तेज हुआ है और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिला है। इस प्रकार, यह योजना न केवल ग्रामीणों को सिर छिपाने के लिए पक्की छत दे रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

पारदर्शिता और नियमित निगरानी पर विशेष जोर

​योजना के निष्पक्ष और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा लगातार समीक्षा और कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत स्तर तक निर्माण कार्य की हर चरण में गहन निगरानी रखी जा रही है, ताकि स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
​हितग्राहियों को निर्माण के विभिन्न चरणों में आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन निरंतर प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण  (Direct Benefit Transfer – DBT) जैसी पारदर्शी प्रक्रियाओं ने योजना के क्रियान्वयन में धांधली की गुंजाइश खत्म कर जवाबदेही और पारदर्शिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

हर परिवार के लिए पक्का घर, बेहतर भविष्य की नींव

​      प्रधानमंत्री आवास योजनादृग्रामीण नारायणपुर जिले के लिए केवल एक सरकारी योजना भर नहीं है, यह ग्रामीण परिवारों के सुरक्षित जीवन, सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है। ​जिले में 10 हजार 130 स्वीकृत, 4 हजार 770 पूर्ण और 5 हजार 360 निर्माणाधीन आवास इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि जिला प्रशासन इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही, योजना से जुड़े 10 हजार 130 लाभार्थी इस जन-कल्याणकारी अभियान की व्यापक पहुंच को दर्शाते हैं। एक पक्का घर किसी भी परिवार की सबसे बड़ी पूंजी और उसकी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार होता हैकृऔर नारायणपुर में यह सपना अब धरातल पर सच होता दिखाई दे रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ

September 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात

September 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 557 पदों पर होगी भर्ती…

September 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में फिर Covid-19 की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

September 2, 2026
छत्तीसगढ़

01 नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 2, 2026
छत्तीसगढ़

Auto test

September 2, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

टीम इंडिया ने वडोदरा के BCA में खेले गए पहले ODI मैच में न्यूजीलैंड को जानिए कितने विकेट से हराया।

ODI के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया। ODI सीरीज 2-1 अपने नाम कर लिया।

January 18, 2026
स्मार्टफोन यूजर के लिए देसी ब्रांड लावा मार्केट में कुछ न्यू स्मार्ट फोन करेगी लॉन्च। जानिए इस स्मार्ट फोन में क्या हैं खास?

स्मार्टफोन यूजर के लिए देसी ब्रांड लावा मार्केट में कुछ न्यू स्मार्ट फोन करेगी लॉन्च। जानिए इस स्मार्ट फोन में क्या हैं खास?

January 9, 2026
Chaturmas 2026: 24 या 25 जुलाई, चातुर्मास कब से शुरू? जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Chaturmas 2026: 24 या 25 जुलाई, चातुर्मास कब से शुरू? जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

July 23, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 5, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  •  Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ BJP ने 15 प्रकोष्ठों में की नई नियुक्तियां, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल
  • Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ
  • Today Cg News: विशेष आलेख : सपनों को मिला अपना आशियाना, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता नारायणपुर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In