• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर हुए आरोपी को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रायगढ़ पुलिस ने दबोचा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 3, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 03 सितंबर 2026*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मामूली विवाद में युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से फायर कर फरार हुए आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने में साइबर टीम की तकनीकी पतासाजी और जीआरपी ग्वालियर के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

READ ALSO

Raigarh News : 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, आदेश में प्रोटोकॉल को लेकर भी स्पष्टता

*ये है पूरा मामला*

दिनांक 29 अगस्त 2026 की रात कोतरारोड क्षेत्र में सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर आरोपी का खुशहाल अग्रवाल से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिस्टलनुमा हथियार से खुशहाल के सिर को निशाना बनाकर दो बार फायर किया। खुशहाल के नीचे बैठ जाने से वह फायर की चपेट में आने से बच गया।
घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास से पिस्टलनुमा हथियार बरामद किया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया । घटनास्थल से जप्त मोटरसाइकिल और गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान हरसवरन सिंह घोतड़ा निवासी जालंधर पंजाब, वर्तमान पता ग्राम तेंदूडिपा, कलमी, रायगढ़ के रूप में की है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था ।

*आरोपी को भगाने में साले ने की थी मदद*

अपराध विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा को फरार कराने में उसके साले *बुधराम चौहान उर्फ छोटू, निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़* ने सहयोग किया था। आरोपी से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद बुधराम उसे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 6257 से भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था। अपराध में संलिप्तता जाने पर *सहआरोपी- बुधराम चौहान उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय हरिलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी रेलवे बांग्ला पारा वार्ड नंबर 39 थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* को गिरफ्तार कर आरोपी से उसका अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और मोटरसाइकिल को जप्त कर रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है । जहां से आरोपी हरसवरन ग्वालियर भाग गया था।

आरोपी बुधराम चौहान से पूछताछ में फरार आरोपी हरसवरन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उसकी तलाश आगे बढ़ाई गई।

*साइबर टीम ने ग्वालियर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ा*

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना की टीम को फरार आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। साइबर टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

पुलिस टीम लगातार आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ग्वालियर की मदद से *आरोपी- हरसवरन सिंह घोतड़ा पिता सुरेन्द्र मोहन सिंह, उम्र 44 वर्ष निवासी — हाउस नं. 23-ए, ईशरपुरी कॉलोनी, जालंधर, पोस्ट मिठापुर, थाना डिवीजन नं. 07, जिला जालंधर (पंजाब)* को पकड़ लिया गया।
आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि घटना में प्रयुक्त एयरगन को ऑनलाइन खरीदा था। अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध होने के कारण पुलिस द्वारा प्रार्थी से आरोपी की पहचान कार्यवाही भी कराई गई।
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन पर बुधराम से बातचीत में प्रयुक्त विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त किया गया है।

Read More : Chhattisgarh samchar: मांस-मटन की बिक्री पर 7 दिन की रोक, रायपुर में होटल-रेस्टोरेंट भी आएंगे दायरे में

*पुलिस टीम की भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी श्री शिखर मरावी के पर्यवेक्षण में थाना साइबर एवं थाना कोतवाली की टीम ने फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतवाली अमित सिंह, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, संतराम केंवट सहित थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : 41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

September 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त रूख : समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल

September 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा

September 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी

September 1, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, फ्लू के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने पैनिक नहीं,सतर्क रहने की दी सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CMR Green Technologies IPO: CMR Green IPO की धमाकेदार एंट्री, 43% के बंपर प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

CMR Green Technologies IPO: CMR Green IPO की धमाकेदार एंट्री, 43% के बंपर प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

June 11, 2026
तेलंगाना में खून के अवैध व्यापार।पुलिस ने भारी मात्रा में भेड़ और बकरियों का खून जब्त किया है।

तेलंगाना में खून के अवैध व्यापार।पुलिस ने भारी मात्रा में भेड़ और बकरियों का खून जब्त किया है।

January 8, 2026
Chhattisgarh samachar: दुर्ग में 22 मई को रोजगार मेला; युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh samachar: दुर्ग में 22 मई को रोजगार मेला; युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

May 20, 2026

बोरिस जॉनसन आ रहे भारत, अहम रहेगा दौरा , हो सकती हैं कई घोषणाएं

April 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS: 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए क्या है बजह?
  • Raigarh News : झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • Chhattisgarh news: त्योहार से पहले सख्ती! रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे-धुमाल, बदल गए ये नियम
  • Today Cg News : विशेष लेख : नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In