DA Hike 2026 दिवाली (Diwali 2026) से पहले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL Employees DA Hike 2026) के कर्मचारियों (Employee) के लिए राहत की खबर सामने आई है।
झारखंड (Jharkhand Jews) के बोकारो (Bokaro News) स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कंपनी प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों (Employee) के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों काDA 55.7 प्रतिशत से बढ़कर 58.6 प्रतिशत हो जाएगा।
DA में हुई इस बढ़ोतरी का फायदा SAIL की अलग-अलग इकाइयों में काम करने वाले करीब 54 हजार कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। इसमें बोकारो स्टील प्लांट समेत कंपनी की अन्य इकाइयों के कर्मचारी भी शामिल हैं।
महंगाई भत्ता DA 55.7% से बढ़कर 58.6% हुआ
SAIL प्रबंधन के फैसले के मुताबिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowances) की दर में 2.9 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। पहले कर्मचारियों को 55.7 प्रतिशत की दर से DA मिल रहा था, जो अब बढ़कर 58.6 प्रतिशत हो जाएगा।
महंगाई भत्ते में यह बदलाव बढ़ती महंगाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
पिछली तिमाही में हुई थी 1.6% की बढ़ोतरी
इससे पहले पिछली तिमाही में SAIL कर्मचारियों के DA में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार वृद्धि की दर उससे अधिक है।
SAIL में अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण को लेकर 10 साल की अवधि निर्धारित किए जाने के बाद दोनों वर्गों के DA को भी वेतन संरचना के अनुरूप समायोजित किया गया है।
साल 2027 में होना है अगली सैलरी रिवाइज
SAIL के अधिकारियों और कर्मचारियों का अगला वेतन पुनरीक्षण (Salary Revision) 1 जनवरी 2027 से प्रस्तावित है। ऐसे में DA में होने वाली बढ़ोतरी कर्मचारियों के वेतन पर भी असर डालेगी।
दिवाली के बोनस पर अभी फैसला बाकी
DA Hike 2026दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी की सौगात मिल गई है, लेकिन दिवाली बोनस (Diwali Bonus) को लेकर अभी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में कर्मचारियों की नजर अब बोनस से जुड़े निर्णय पर है













