• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 8, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhatisgarh News : रायपुर, 08 सितंबर 2026

शासन की योजनाओं और जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील के ग्राम बकनाकला, पोस्ट उदारी निवासी निलंबर सिंह के परिवार को भी कठिन समय में इसी व्यवस्था के माध्यम से राहत मिली।

READ ALSO

Chhattisgarh news today: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, अंबिकापुर में अस्पताल की लापरवाई का बड़ा खुलासा

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिल्डिंग-सेफ्टी की जानकारी देना अनिवार्य

आकाशीय बिजली की घटना से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
निलंबर सिंह की भतीजी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में था। प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु के बाद शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली राहत राशि के संबंध में परिवार को आवश्यक सहायता की जरूरत थी।
अपनी समस्या के निराकरण के लिए निलंबर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत को संबंधित राजस्व अधिकारियों तक पहुंचाया गया, जिससे प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

शिकायत दर्ज हुई, राजस्व अमले ने पूरी की प्रक्रिया
शिकायत प्राप्त होने के बाद तहसील स्तर पर प्रकरण की जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृत राहत राशि परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी।
निलंबर सिंह बताते हैं कि परिवार पहले से ही अपूरणीय क्षति के दुख से गुजर रहा था। ऐसे समय में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी बात शासन-प्रशासन तक पहुंची और संबंधित अधिकारियों ने प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की।

“मुश्किल समय में शासन हमारे साथ खड़ा रहा”
निलंबर सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मेरी भतीजी की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो गई थी। मैंने इसके संबंध में सीएम हेल्पलाइन 1076 में कॉल किया था। शिकायत के बाद तहसीलदार के माध्यम से प्रक्रिया पूरी हुई और मुआवजा राशि खाते में आ गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।”

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी नागरिकों की आवाज
सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा रहे हैं। शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक भेजकर उनके निराकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया जा रहा है। निलंबर सिंह का प्रकरण इस बात का उदाहरण है कि विषम परिस्थितियों में भी नागरिकों की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उसका समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र उपलब्ध है।
निलंबर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में शासन से मिली राहत उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक संबल है। यह सहायता भले ही परिवार की अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन कठिन समय में शासन की संवेदनशीलता और साथ का भरोसा जरूर देती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, अंबिकापुर में अस्पताल की लापरवाई का बड़ा खुलासा

September 8, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिल्डिंग-सेफ्टी की जानकारी देना अनिवार्य

September 8, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

September 8, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 से निलंबर सिंह के परिवार को मिली राहत

September 8, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात

September 8, 2026
छत्तीसगढ़

Chhttisgarh top news; छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जारी की पर्यवेक्षकों की लिस्ट, देखें कहां किसे मिली जिम्मेदारी

September 8, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 से निलंबर सिंह के परिवार को मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

April 29, 2026
Gold silver price: जेवर खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS! एक ही झटके में सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! चेक करें ताजा रेट

Gold silver price: जेवर खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS! एक ही झटके में सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! चेक करें ताजा रेट

November 18, 2025
दिल्ली में नहीं थम रहा अग्निकांड, अब तकिया काले खां में 30 झुग्गियां जलकर राख; पुलिस ने 12 लोगों को बचाया

दिल्ली में नहीं थम रहा अग्निकांड, अब तकिया काले खां में 30 झुग्गियां जलकर राख; पुलिस ने 12 लोगों को बचाया

June 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

July 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Petrol Diesel Price: भारत में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
  • Chhattisgarh news today: एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, अंबिकापुर में अस्पताल की लापरवाई का बड़ा खुलासा
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल खोलने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिल्डिंग-सेफ्टी की जानकारी देना अनिवार्य
  • IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In