• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 9, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित भूमि के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने ग्राम बड़े अतरमुड़ा स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के विकासकर्ता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर की गई जांच में ईडब्ल्यूएस भूमि के संबंध में नियमों का पालन नहीं किए जाने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति सामने आने पर कॉलोनी विकासकर्ता श्री अभिषेक अग्रवाल का कॉलोनी रजिस्ट्रीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही कॉलोनी के भूखंडों के क्रय-विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है।

Read More : Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 24 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कॉलोनी विकासकर्ता से ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित 15 प्रतिशत भूमि के संबंध में दस्तावेज सहित स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब में विकासकर्ता द्वारा ग्राम नवापाली, तहसील पुसौर स्थित भूमि को ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित बताया गया। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि वर्तमान राजस्व अभिलेखों में विकासकर्ता के नाम पर कृषि भूमि के रूप में दर्ज है तथा इसे सक्षम प्राधिकारी को हस्तांतरित किए जाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं, ग्रीन पार्क कॉलोनी से संबंधित ईडब्ल्यूएस भूमि निर्धारित क्षेत्र की सीमा में भी नहीं पाई गई।

*नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने लिया कड़ा निर्णय*

जांच में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कॉलोनी विकासकर्ता को जारी कॉलोनी रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही ग्राम बड़े अतरमुड़ा स्थित खसरा नंबर 198/5, रकबा 1.978 हेक्टेयर पर विकसित ग्रीन पार्क कॉलोनी के भूखंडों के क्रय-विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रशासन की कार्रवाई से कॉलोनी में नए भूखंडों के अंतरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू हो गया है।

*अब तक हुए भूखंडों के अंतरण की भी होगी जांच*

मामले में तहसीलदार रायगढ़ को कॉलोनी विकासकर्ता द्वारा अब तक किए गए अंतरणों की जांच कर एक माह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित कॉलोनी विकासकर्ता के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत दांडिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कॉलोनी विकास के लिए निर्धारित वैधानिक प्रावधानों और ईडब्ल्यूएस भूमि से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: Rashifal: धनु और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

*वर्ष 2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों की होगी पड़ताल*

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में वर्ष 2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि से जुड़े प्रावधानों की व्यापक जांच की जा रही है। इसमें आरक्षित भूमि की स्थिति, नामांतरण, मौके पर उपलब्धता, उपयोग तथा संबंधित भूखंडों के क्रय-विक्रय की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कालोनाइजर के विरूद्ध कालोनाइजर के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त

September 8, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh चक्रधर समारोह : रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक कला-संस्कृति का महाकुंभ, चक्रधर समारोह में कौन-कौन से कलाकार देंगे प्रस्तुति? पूरी जानकारी RGH NEWS पर

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

September 7, 2026
Next Post

WhatsApp Old Phones: Android यूजर्स के लिए जरूरी खबर, पुराने फोन में आज से नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

रात से हो रही बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी,15 राज्यों में आज होगी बारिश

February 9, 2022

छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

May 3, 2022
शुभमन गिल बड़े मुकाम के बिल्कुल करीब, टेस्ट कप्तान बनते ही चमकी किस्मत

शुभमन गिल बड़े मुकाम के बिल्कुल करीब, टेस्ट कप्तान बनते ही चमकी किस्मत

November 10, 2025

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी गिरफ्तार

February 7, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • WhatsApp Old Phones: Android यूजर्स के लिए जरूरी खबर, पुराने फोन में आज से नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं
  • Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
  • Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 24 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Flight Ticket Price Hike: त्योहारों में फ्लाइट से सफर करना पड़ेगा महंगा! टिकट की कीमतों में 120% तक उछाल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In