• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 9, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Delhi Blast दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें कि एनआईए ने 13 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में हुए खुलासे में पता चला है कि उमर उन नवी लाल क़िले ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था और उसी ने ख़ुद को बम से उड़ाया था, डॉक्टर उमर सुसाइड बॉम्बर था। शाहीन सईद के पेन ड्राइव से 87 फ़ोटो मिले जिसमे आतंकी डॉक्टर मुज़्ज़मिल शकील और शाहीन सईद के AK 47 पिस्टल और मैगज़ीन के साथ फ़ोटो मिले, सभी आतंकी संगठन अंसार गज़वात-उल-हिन्द यानी AGuH और AQIS से जुड़े हुए थे। ब्लास्ट के लिए TATP और अल्युमिनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था। इस ब्लास्ट में 11 लोगो की मौत हुई थी और 29 लोग घायल हुए थे।

 

READ ALSO

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

कार में बैठकर उमर उन नबी ने दबाया था IED का कमांड सिस्टम

NIA की चार्जशीट में धमाके को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, धमाके में इस्तेमाल हुई Hyundai i20 कार वास्तव में एक Vehicle-Borne Improvised Explosive Device (VBIED) थी। यानी कार को ही विस्फोटक से लदे बम के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। फॉरेंसिक जांच में कार के मलबे और धमाके वाली जगह से मिले सामान में TATP, अमोनियम नाइट्रेट और पोटैशियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक पदार्थों के निशान मिले हैं।

 

कार के अंदर कौन था?

चार्जशीट के मुताबिक, घटनास्थल से मिले जैविक नमूनों की DNA जांच में अहम सुराग मिला। शरीर के हिस्सों और नाक से लिए गए स्वैब की जांच में TATP और अमोनियम नाइट्रेट के अंश मिले। NIA का दावा है कि इन नमूनों की DNA फिंगरप्रिंटिंग से उनकी पहचान उमर उन नबी के तौर पर हुई। जांच एजेंसी के मुताबिक, इसका मतलब यह है कि धमाके के वक्त उमर उन नबी उसी कार के अंदर मौजूद था।

रेड टेप और मेटल पीस ने खोला राज..

चार्जशीट में एक और अहम सबूत का जिक्र है। जांच के दौरान लाल रंग के टेप वाले एक कमांड मैकेनिज्म को बरामद किया गया। इस पर विस्फोटक पदार्थों के निशान मिले। NIA के मुताबिक, यह डिवाइस IED को दूर से या कमांड के जरिए सक्रिय करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। एजेंसी का दावा है कि यही कमांड सिस्टम धमाके वाली कार के पास से बरामद हुआ। यानी जांच का निष्कर्ष यह है कि कार में विस्फोटक लगाया गया था और उसे एक खास कमांड मैकेनिज्म के जरिए सक्रिय किया गया था।

नौगाम थाने में विस्फोट ने भी खोले कई राज…

चार्जशीट में नौगाम पुलिस स्टेशन केस नंबर 162/2025 का भी जिक्र है। जांच के दौरान आरोपी मुजम्मिल उर्फ A-4 के किराये के ठिकाने से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें बरामद की गई थीं।इनमें विस्फोटक और उसके लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री, केमिकल, लैब उपकरण, टाइमर, बैटरियां और दूसरे सामान शामिल थे। यह सामान फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर किराये की जगह से बरामद किए जाने की बात चार्जशीट में कही गई है।

इन बरामद सामान की जांच के लिए उन्हें नौगाम पुलिस स्टेशन लाया गया था। इसी दौरान 14 नवंबर 2025 को नौगाम थाने के परिसर में अचानक धमाका हो गया और इस हादसे में 9 पुलिसकर्मियों की मौत और 29 लोगों के घायल होने की बात चार्जशीट में दर्ज है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतकों के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा और आसपास की इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ था।

 

पूरी कहानी का सबसे अहम हिस्सा…

NIA की जांच के मुताबिक इस पूरे मामले में तीन बातें बेहद महत्वपूर्ण हैं।
Hyundai i20 को VBIED यानी कार बम के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान DNA के जरिए उमर उन नबी के रूप में हुई।
कार के पास से मिला कमांड मैकेनिज्म इस बात का अहम सबूत है कि IED को नियंत्रित तरीके से सक्रिय किया गया था।
चार्जशीट में जांच एजेंसी ने सिर्फ यह नहीं कहा है कि कार में विस्फोटक था, बल्कि फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर यह दावा किया है कि कार के अंदर उमर उन नबी मौजूद था और उसी के जरिए IED को सक्रिय किया गया।
जसीर बिलाल वानी ने youtube और chatgtp के ज़रिए रॉकेट बनाने के तरीक़े सर्च किए थे, चार्जशीट में ये भी लिखा है कि उसने रॉकेट बना भी लिया था जिसकी टेस्टिंग बाद में इन्होंने टाल दी थी।
जासीर बिलाल वानी को 2 ड्रोन भी दिए गए थे ये ड्रोन उसे उमर उन नबी ने दिए थे।

 

चार्जशीट में TATP को लेकर बड़ा खुलासा

जांच के दौरान घटनास्थल से मिले मलबे और अन्य साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच में Tri-Acetone Tri-Peroxide यानी TATP की मौजूदगी सामने आई है। NIA के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद कुल 73 एग्जिबिट जब्त किए गए थे। इनमें से 64 नमूनों की जांच CFSL चंडीगढ़ में कराई गई, जबकि बाकी 9 नमूने NFSU, गांधीनगर भेजे गए। दोनों प्रयोगशालाओं की जांच में TATP के साथ Ammonium Nitrate और Potassium Nitrate की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

 

चार्जशीट में NIA ने इसे अहम कड़ी माना है। एजेंसी का कहना है कि बरामद विस्फोटक सामग्री की संरचना उस सामग्री से मेल खाती है, जिसका इस्तेमाल Red Fort के पास हुए VBIED (Vehicle-Borne Improvised Explosive Device) ब्लास्ट में किया गया था।

 

ब्लास्ट के मलबे से लेकर आरोपियों की बरामदगी तक जुड़ती कड़ियां…

इस मामले में जांच की दिशा केवल घटनास्थल से मिले मलबे तक सीमित नहीं रही। NIA ने फॉरेंसिक जांच, बरामद सामग्री और आरोपियों से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जोड़कर विस्फोटक की प्रकृति और उसके इस्तेमाल की कड़ी स्थापित करने की कोशिश की है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दो अलग-अलग फॉरेंसिक संस्थानों की जांच में TATP की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इससे जांच एजेंसी के उस दावे को वैज्ञानिक आधार मिलता है कि मामले में इस्तेमाल विस्फोटक सामान्य औद्योगिक विस्फोटक नहीं था, बल्कि अत्यधिक संवेदनशील peroxide-based explosive था।

Delhi Blastचार्जशीट के इस हिस्से से साफ है कि NIA की जांच का एक बड़ा फोकस विस्फोटक की सोर्सिंग, उसे तैयार करने की प्रक्रिया, उसे स्टोर करने और अंतत ब्लास्ट में इस्तेमाल किए जाने की पूरी चेन को स्थापित करना है। शाहीन सईद के पेन ड्राइव से 87 फ़ोटो मिले जिसमे आतंकी डॉक्टर मुज़्ज़मिल शकील और शाहीन सईद के AK 47 पिस्टल और मैगज़ीन के साथ फ़ोटो मिले, सभी आतंकी संगठन अंसार गज़वात-उल-हिन्द यानी AGuH और AQIS से जुड़े हुए थे।

 

Related Posts

देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने डेडियापाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस पर अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सराहना की

November 16, 2025
New Labour Codes: नया लेबर कोड लागू, अब नौकरी छोड़ने पर 2 दिन में खाते में आएगा पूरा पैसा

New Labour Codes: नया लेबर कोड लागू, अब नौकरी छोड़ने पर 2 दिन में खाते में आएगा पूरा पैसा

April 4, 2026

● रायगढ़ के अनसुलझे काजल मसंद हत्याकांड का खुलासा……● हत्या में शामिल 3 आरोपी सबूतों के साथ गिरफ्तार…..

June 20, 2022
UPI Payment Latest Update: आज से UPI ट्रांजैक्शन और भी हुआ आसान, अब चेहरे से सेकेंडों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे…

UPI Payment Latest Update: आज से UPI ट्रांजैक्शन और भी हुआ आसान, अब चेहरे से सेकेंडों में होगा UPI ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे…

October 8, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने
  • Latest Cg News : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 09 सितंबर 2026
  • Ration Card Big Update: 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है राशन कार्ड, 21 सितंबर से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
  • Chhatisgarh Samachar : भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In