OTT relese this week छह हफ्ते बाद भी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ओटीटी पर यह सप्ताह काफी खास रहने वाला है। इस हफ्ते क्राइम, सस्पेंस, एक्शन, रोमांस और रिश्तों की कहानियों से जुड़ी कई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं। कुछ फिल्मों का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है, जबकि कुछ नई कहानियां भी इस सप्ताह दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।
Read more आज है e-KYC की आखिरी तारीख! तुरंत करें यह काम, वरना बंद होगी सब्सिडी
‘लस्ट स्टोरीज 3’
इस सप्ताह की सबसे बहुप्रतीक्षित ओटीटी रिलीज में ‘लस्ट स्टोरीज 3’ शामिल है। लोकप्रिय एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें प्यार, चाहत, रिश्तों और इंसानी भावनाओं से जुड़ी चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, विजय वर्मा, अली फजल, सिद्धार्थ, अभिषेक बनर्जी, सना थंपी और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसकी चारों कहानियों का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने किया है।
‘थुडक्कम’
मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘थुडक्कम’ भी इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 18 सितंबर से इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। फिल्म में विस्मया मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आशीष जो एंटनी, साई कुमार, चिप्पी रंजीत और मनोज के. जयन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोहनलाल का खास कैमियो भी देखने को मिलेगा। ‘थुडक्कम’ को मलयालम के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम किया जाएगा।
‘द स्कैंडल’
दक्षिण कोरियाई पीरियड रोमांटिक ड्रामा ‘द स्कैंडल’ भी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसकी कहानी कोरिया के जोसियन राजवंश के दौर में आधारित है। कहानी तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बीच प्यार, चाहत और चालाकी का ऐसा खेल शुरू होता है जो उस समय के सामाजिक नियमों को चुनौती देता है। जंग जी-वू के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोन ये-जिन, जी चांग-वूक और नाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। पीरियड ड्रामा और रोमांस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज इस सप्ताह का खास आकर्षण हो सकती है।
‘इरुमुडी’
रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ के भी इस सप्ताह ओटीटी पर आने की उम्मीद है। शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि इस तारीख की अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
‘मैंगो पाचा’
अगर आपको क्राइम और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो ‘मैंगो पाचा’ भी इस सप्ताह देखने लायक हो सकती है। कन्नड़ भाषा की यह क्राइम थ्रिलर फिल्म संचित संजीव के अभिनय करियर की शुरुआत है। फिल्म 14 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कहानी में अपराध और रहस्य के साथ कई ऐसे मोड़ देखने को मिल सकते हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखेंगे।
‘कट्टालन’
मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कट्टालन’ भी 18 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मई में सिनेमाघरों में आई इस फिल्म में एंटनी वर्गीज, कबीर दुहान सिंह और सुनील वर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म अब सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी। एक्शन और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शक इसे अपनी ओटीटी सूची में शामिल कर सकते हैं।
‘मोबलैंड’
OTT relese this weekब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मोबलैंड’ का दूसरा सीजन भी 18 सितंबर को भारत में रिलीज होगा। टॉम हार्डी, पियर्स ब्रॉसनन और हेलेन मिरेन जैसे सितारों से सजी यह सीरीज जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। दूसरे सीजन में हैरिगन क्राइम फैमिली के भीतर सत्ता और वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे और दर्शकों को हर सप्ताह एक नया एपिसोड देखने को मिलेगा। ऐसे में क्राइम और गैंगस्टर ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज भी इस सप्ताह की बड़ी रिलीज में शामिल है।















