• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह में 16-17 सितंबर को मोती महल में सजेगा कुश्ती का अखाड़ा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 15, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ कला, संस्कृति और परंपरा के साथ खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला 41वां चक्रधर समारोह इस वर्ष कुश्ती के रोमांच से भी सराबोर होगा। समारोह के अंतर्गत 16 एवं 17 सितंबर को मोती महल परिसर में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस दंगल में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से महिला एवं पुरुष पहलवान पहुंचेंगे और अपने दमखम, कौशल तथा दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त आयोजन में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। विभिन्न वर्गों में मुकाबले होंगे और विजेता पहलवानों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

READ ALSO

Raigarh News : चक्रधर समारोह : पंडवानी में जीवंत हुआ द्रौपदी चीरहरण का मार्मिक प्रसंग

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से, घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

*वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ*

कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 सितंबर को प्रातः 11 बजे मोती महल परिसर में होगा। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया करेंगे। वहीं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल तथा नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

*17 सितंबर को होगा समापन, विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार*

दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 17 सितंबर को शाम 6 बजे मोती महल परिसर में आयोजित होगा। समापन समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल एवं महापौर श्री जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

*अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख तक का प्रथम पुरस्कार*

प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर पुरुषों के लिए तीन भार वर्ग रखे गए हैं। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय 51 हजार रुपये तथा तृतीय 11 हजार रुपये है। 72 से 79 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 41 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 9,100 रुपये तथा 62 से 71 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय 7,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। महिला वर्ग में 71 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 41 हजार, द्वितीय 21 हजार एवं तृतीय 11 हजार रुपये तथा 62 से 70 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 15 हजार, द्वितीय 11 हजार एवं तृतीय 7 हजार रुपये निर्धारित हैं।

*राज्य स्तरीय मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार*

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए 70 किलोग्राम से अधिक वर्ग में प्रथम 21 हजार, द्वितीय 11 हजार एवं तृतीय 4,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 61 से 69 किलोग्राम में 11 हजार, 5,100 और 3,100 रुपयेय 56 से 60 किलोग्राम में 7,100, 4,100 और 2,100 रुपयेय 52 से 55 किलोग्राम में 5,100, 3,100 और 1,100 रुपये तथा 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में 3,100, 1,100 और 700 रुपये के पुरस्कार निर्धारित हैं। महिला वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम 11,100, द्वितीय 7,100 एवं तृतीय 4,100 रुपये, जबकि 61 से 69 किलोग्राम में 7,100, 5,100 एवं 3,100 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी तरह 56 से 60 किलोग्राम में 5,100, 3,100 एवं 2,100 रुपये, 52 से 55 किलोग्राम में 3,100, 2,100 एवं 1,100 रुपये तथा 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में 2,100, 1,100 एवं 700 रुपये का पुरस्कार रखा गया है।

*मोती महल में दिखेगा दांव-पेंच और दमखम का रोमांच*

चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोर-आजमाइश, तकनीक और दमखम के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति ने जिले एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मोती महल परिसर पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह : पंडवानी में जीवंत हुआ द्रौपदी चीरहरण का मार्मिक प्रसंग

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से, घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह में बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने मोहा मन

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनता से सरकारी सुविधाएँ कोसों दूर — आखिर रायगढ़ का पैसा जा कहाँ रहा है?

September 15, 2026
Next Post

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से, घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

*लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 14, 2026
युद्ध का असर हवाई किराए पर दिखा, एयर इंडिया ने डोमेस्टिक-इंटरनेशनल फ्लाइट का बढ़ाया किराया

युद्ध का असर हवाई किराए पर दिखा, एयर इंडिया ने डोमेस्टिक-इंटरनेशनल फ्लाइट का बढ़ाया किराया

March 10, 2026
Jio: एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल

Jio: एक रिचार्ज, तीन फायदे! Jio के नए प्लान में इंटरनेट, TV और OTT शामिल

August 3, 2026
WhatsApp New Year 2026 Update: नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

WhatsApp New Year 2026 Update: नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

December 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला
  • Cg News : विशेष लेख : जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य
  • Chhatisgarh News : देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Raigarh News : चक्रधर समारोह : पंडवानी में जीवंत हुआ द्रौपदी चीरहरण का मार्मिक प्रसंग

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In