Gold Hallmarking Fee Hike: अगर आप सोने के गहने खरीदने या बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर जानना आपके लिए जरूरी है।
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने की हॉलमार्किंग फीस Gold Hallmarking Fee में बदलाव किया है। नई दरों के लागू होने के बाद सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग कराना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।
BIS की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार, BIS New Rules सोने की वस्तुओं की हॉलमार्किंग फीस में बढ़ोतरी की गई है। पहले मान्यता प्राप्त एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर Hallmarking Centre को प्रति सोने की वस्तु के लिए 45 रुपए शुल्क देना होता था, जिसे बढ़ाकर अब 75 रुपए प्रति आर्टिकल कर दिया गया है।
हॉलमार्किंग पर 30 रुपए अतिरिक्त करना होगा भुगतान
यानी ज्वैलर्स Jewellers को प्रत्येक सोने के गहने की हॉलमार्किंग पर 30 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इस बदलाव से हॉलमार्किंग लागत में करीब 66 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, एक कंसाइनमेंट के लिए न्यूनतम शुल्क 200 रुपए ही रखा गया है।
चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग फीस में बदलाव नहीं
वहीं, चांदी Silver के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चांदी की वस्तुओं के लिए शुल्क पहले की तरह 35 रुपए प्रति आर्टिकल रहेगा। इसके अलावा एक कंसाइनमेंट की न्यूनतम फीस 150 रुपए तय की गई है।
















