• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 17, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *17 सितंबर, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने, होटल एवं मकान में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने तथा फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ₹50 हजार की मांग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

READ ALSO

Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

Read More : Cg Currents News : विशेष लेख : सूर्य देवता के आशीर्वाद से मिलती मुफ्त बिजली

जानकारी के मुताबिक 05 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना चक्रधरनगर में अपनी 24 वर्षीय बेटी के 03 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर 2026 को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश देकर गुम युवती को संदेही अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली उम्र 20 वर्ष निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया।

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवती का कथन कराया गया, जिसमें उसने बताया कि 01 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी अज्जू युवती से मिलने के लिए रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने दबाव देकर युवती को अपने परिचित रायपुर एक होटल में रूकवाया । आरोपी अज्जू रायपुर के होटल में अपना परिचय दिखा युवती को चेक आऊट करने नहीं दे रहा था ।

जैसे-तैसे युवती 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ आयी, जिसकी जानकारी पाकर आरोपी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल ले गया, जहां एक रात रखा, वहां भी उसे होटल से कहीं बाहर जाने नहीं दिया।

युवती ने बताया कि जब वह घर जाने की जीद की तो आरोपी उसे ऑटो से अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी, युवती को मीना बाजार के दौरान उसका फोटो लेने तथा उसके साथ रहने की बात को लेकर उसे रायगढ़ में बदनाम करने की धमकी दी और कहता कि तेरे ऊपर ₹50 हजार से ज्यादा खर्च हो गया है, जब तक 50,000 रूपये नहीं देगी जाने नहीं देगा ।

इसी बीच चक्रधरनगर पुलिस ने अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में दबिश देकर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया और मौके पर आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया जिसे कल 16 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है, मामले में साक्ष्य अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ,आगे की विवेचना की जा रही है।

Read More: Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* –

“महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी महिला को बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, धमकाने या ब्लैकमेल करने वालों के विरुद्ध शिकायत मिलते ही त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में भूपेन्द्र साहू की प्रस्तुति में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की तीसरी शाम छत्तीसगढ़ी गीतों से हुई संगीतमय शुरुआत

September 16, 2026
Next Post

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

PNB KYC update: PNB का अलर्ट! खाताधारकों को 30 नवंबर से पहले करना होगा यह काम…

Punjab National Bank Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

November 22, 2025
PM-KISAN: इंतजार खत्म! आ गई तारीख PM-KISAN की 21वीं किस्त इस दिन होगा जारी…

PM-KISAN: इंतजार खत्म! आ गई तारीख PM-KISAN की 21वीं किस्त इस दिन होगा जारी…

November 14, 2025

शेयर बाजार में लौटी बहार, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी, ये शेयर दिखा सकते हैं चमत्कार

May 13, 2022

Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

September 4, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
  • NTA Exam Calendar 2026-27: JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें परीक्षाओं की तारीखें
  • Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In